नयी दिल्ली: मास्टर ब्लास्टर सचिन तोंदुलकर ने अपनी करिश्माई बल्लेबाज़ी से भारत को कई मैच जिताए हैं लेकिन ये महान बल्लेबाज़ एक बार बॉलिंग से भी हारा हुआ मैच भारत की झोली में डाल चुका है।
घटना है 1993 की जब कोलकता के ईडन गार्डन में भारत और साउथ अफ़्रीका के बीच हीरो होंडा कप सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा था। भारत की पारी 195 रन पर सिमच गई थी और जीतने की बहुत कम उम्मीद थी।
साउथ अफ़्रीका की भी अच्छी शुरुआत नहीं रही और उसके भी सात विकेट 145 रन पर गिर गए थे। लेकिन भारत के सामने अभी भी ख़तरा मंडरा रहा था क्योंकि ऑलराउंडर ब्रायन मैक्मिलन अभी भी क्रीज़ पर थे और जिसने 7/145 से स्कोर 8/189 तक पहुंचा दिया था।
मैच आख़िरी ओवर तक पहुंच गया था। कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन के पास आख़िरी ओवर के लिए कपिल देव, मनोज प्रभाकर और जवागल श्रीनाथ जैसे अनुभवी बॉलर थे लेकिन उन्होंने भरोसा किया सचिन पर जो कभी कभार ही लेग स्पिन करते थे।
साउथ अफ़्रीका को छह बॉल में जीत के लिए छह रन बनाने थे लेकिन सचिन ऐसी जादुई बॉलिंग की भारत 2 रन से मैच जीत गया।
अगली स्लाइड में वीडियो में देखें सचिन का करिश्माई ओवर
Latest Cricket News