A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साक्षी मिलना चाहती हैं लेकिन सहवाग के क्यों छूटे पसीने!

साक्षी मिलना चाहती हैं लेकिन सहवाग के क्यों छूटे पसीने!

नयी दिल्ली: रियो ओलंपिक में देश का नाम रौशन कर लौटी देश की बेटी पहलवान साक्षी मलिक का देशभर में ज़ोरदार स्वागत हुआ है और चारों तरफ से बधाईयां, उपहार मिल रहे हैं। इसी स्वागत

Sakshi, Sehwag- India TV Hindi
Sakshi, Sehwag

नयी दिल्ली: रियो ओलंपिक में देश का नाम रौशन कर लौटी देश की बेटी पहलवान साक्षी मलिक का देशभर में ज़ोरदार स्वागत हुआ है और चारों तरफ से बधाईयां, उपहार मिल रहे हैं। इसी स्वागत सत्कार के बीच साक्षी ने एक ऐसा ट्वीट कर दिया कि वो वायरल हो गया।

साक्षी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट कर टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग से मिलने की ख्वाहिश ज़ाहिर की। साक्षी ने लिखा, 'गुडमॉर्निंग सर, मैं आपसे मिलना चाहती हूं, अपने हिसाब से आप मुझे सही समय बताइये, आज या फिर कल।'

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले तूफानी बल्लेबाज़ सहवाग एक पल के लिए तो सकते में आ गए लेकिन फिर ऐसा जवाब दिया कि वो भी वायरल हो गया। सहवाग ने ट्वीट कर कहा, 'बिल्कुल, आपको समय की जानकारी मिल जाएगी, उम्मीद करता हूं आप मेरे साथ कुश्ती शुरू नहीं कर देंगी, साक्षी।'  

आपको बता दें कि सहवाग और साक्षी दोनों ही हरियाणवी मूल के हैं। सहवाग, रियो ओलंपिक में गए सभी भारतीय खिलाड़ियों की हौसलाअफज़ाई करते नज़र आए थे।

इससे पहले हाल ही में सहवाग ने सोशल मीडिया पर ब्रिटेन के मशहूर पत्रकार पीयर्स मॉर्गन को भारतीय मेडल का मज़ाक उड़ाने पर करारा जवाब दिया था। पीयर्स ने ट्वीट किया कि 1.2 बिलियन आबादी वाला देश दो हारे हुए मेडल का जश्न मना रहा है, यह कितना शर्मनाक है? इस पर वीरू पाजी  मॉर्गन को मुंहतोड़ जवाब देते हुए लिखा, 'हम हर छोटी खुशी का जश्न मनाते हैं। इंग्लैंड ने क्रिकेट की खोज की, लेकिन अभी तक कोई वर्ल्ड कप नहीं जीता फिर भी वर्ल्ड कप में खेलता है, शर्मनाक?'

Latest Cricket News