मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच सिरीज़ के चौथे मैच के पहले दिन लंच के बाद एक अजीब नज़ारा देखने को मिला। यूं ता आपने कई बार देखा होगा कि अंपायर बल्लेबाज़ के शॉट से घायल हो जाते है, ख़ासकर लेग अंपायर लेकिन ऐसा कम ही होता है कोई अंपायर फ़ील्डर के थ्रो से घायल हो जाए।
इंग्लैंड की पारी के 49वें ओवर में जेनिंग्स ने अश्विन की बॉल को फान लेग की तरफ खेला और एक रन ले लिया। इस बीच भुवनेश्वर कुमार ने बॉल फील्ड कर थ्रो किया। लेग अंपायर पाल रीफ़ल ने ध्यान नहीं दिया और बॉल उनके सिर के पीछे लग गई और वह गिर पड़े। उन्होंने उठने की कोशिश की लेकिन उन्हें चक्कर आ गए।
इस बीच खिलाड़ी उनके पास जमा हो गए और फिजि़यो भी मैदान में आ गए। रायफ़ल की चोट कितनी गंभीर है ये तो सिटी स्कैन के बाद ही पता चलेगा लेकिन उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। उनकी जगह थर्ड अंपायर मारैस एरासमस ने आकर अंपायरिंग की।