1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कौन होगा ''सुपर IPL संडे'' का 'सुपर स्टार'...?

कौन होगा ''सुपर IPL संडे'' का 'सुपर स्टार'...?

आईपीएल सीज़न 9 अब अपने अंतिम चरण में पहुँच गया है। रविवार को खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में जहाँ एक तरफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइज़र्स हैदराबाद होंगी।

vivo ipl 2016 trophy

औरेंज-पर्पल कैप की दौड़...
विराट कोहली 919 रनों के साथ औरेंज कैप के सबसे प्रबल दावेदार हैं। औरेंज कैप की दावेदारी के साथ ही पर्पल कैप की दौड़ भी इन दोनों टीम के बीच ही है। पर्पल कैप की रेस में सनराइज़र्स के भुवनेश्वर कुमार 23 विकटें चटकाकर सबसे आगे हैं। जबकि इनके ठीक पीछे बैंगलोर के दो गेंदबाज़ शेन वॉटसन और युजवेंद्र चहल 20-20 विकटों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर है।

किसमें कितना है दम...
सनराइज़र्स हैदराबाद के पास वॉर्नर, युवी, धवन जैसे बल्लेबाज़ हैं तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में भी धुरंधरों की कमी नहीं है। टीम में डीविलियर्स, कोहली, गेल जैसे बल्लेबाज़ हैं जो गेंदबाज़ों की बखिया उधेड़ने में बिल्कुल भी समय व्यर्थ नहीं करते हैं।

गेंदबाज़ी की बात की जाए तो यहाँ बैंगलोर, हैदराबाद के मुकाबले कमज़ोर पड़ती नज़र आ रही है। हालांकि चैलेंजर्स के खेमे में दो गेंदबाज़ 20-20 विकेट के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। लेकिन बैंगलोर की गेंदबाज़ी में वो धार नहीं है जो सनराइज़र्स की गेंदबाज़ी में नज़र आ रही है। हैदराबाद में भुवी, मुस्तफिज़ुर और बोल्ट की धारदार तिकड़ी है जबकि बैंगलोर के पास केवल वॉटसन और चहल ही प्रभावशाली गेंदबाज़ है।

संडे होगा, सुपर IPL संडे...
कुल मिला-जुलाकर देखा जाए तो रविवार को पूरी दुनिया क्रिकेट के अनेक नए रिकॉर्ड बनते देखेगी, और एक बात तो तय है कि रविवार का दिन पूरी तरह से क्रिकेट के नाम होने वाला है। यदि कल के संडे को एक छोटी सी संज्ञा दें तो कल सुपर IPL संडे होने वाला है।

Latest Cricket News