1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जानें क्रिस गेल की दुनियां क्यों हो गई उलटी...

जानें क्रिस गेल की दुनियां क्यों हो गई उलटी...

एक टीवी रिपोर्टर को लेकर विवाद के बाद वेस्टइंडीज़ के तूफ़ानी बल्लेबाज़ क्रिस गेल की दुनियां उलट गई थी लेकिन अब वह जिम में उलटे लटकने लगे हैं। 37 साल के गेल ने

Chris gayle- India TV Hindi
Chris gayle
एक टीवी रिपोर्टर को लेकर विवाद के बाद वेस्टइंडीज़ के तूफ़ानी बल्लेबाज़ क्रिस गेल की दुनियां उलट गई थी लेकिन अब वह जिम में उलटे लटकने लगे हैं।
 
37 साल के गेल ने सोशल मीडिया पर जिम में लटकी अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। गेल न तो वर्ल्ड चैंपियनशिप और न ही UAE में पाकिस्तान के साथ होने वाली सिरीज़ में खेलेंगे। दरअसल ये तैयारी है अलग अलग जगह होने वाली टी20 प्रतियोगिताओं की।
 
गेल ने अपने इस्टाग्राम में डाली पोस्ट में लिखा, ‘मैं आज सुबह दुनियां पर छाने वाला था लेकिन नींद देर से खुली।’ 
 
गेल बांग्लादेश प्रेमियर लीग में चट्टगांव वाइकिंग की तरफ से पहले पांच मैच खेलेंगे और बाकी मैचों के लिए बाद में उपलब्ध रहेंगे। बांग्लादेश प्रेमियर लीग डाका में 4 नवंबर से शुरु हो रही है। 
 
 
 
​

Latest Cricket News