आपको जानकर हैरानी होगी कि कोलकता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर की पत्नी नताशा ने 2011 में विश्व कप फ़ाइनल का मैच देखने जाने से साफ इंकार कर दिया था। गंभीर और नताशा तब एक दूसरे को डेट कर रहे थे। गंभीर ने नताशा को मैच पास दिया लेकिन नताशा ने मना कर दिया।
एक शो में गंभीर ने इस बात का ख़ुलासा किया है। उन्होंने बताया, ''जब मैंने उससे पूछा कि क्या उसे फ़ाइनल का पास चाहिए तो नताशा ने उल्ठा पूछा कि क्या ये इतना महत्वपूर्ण है?''
बहरहाल नताशा तो मैच देखने नहीं गईं लेकिन उन्हें इस बात का अब तक मलाल है। उनका कहना है कि वह इस बात को आज तक मिस करती हैं।
2011 विश्व कप फ़ाइनल मैच के स्टार्स में से गंभीर एक थे। उन्होंने धोनी के साथ मिलकर 97 रन की पारी खेली थी और इंडिया विशव कप जीत गया था। लेकिन मौजूदा IPL में गंभीर की टीम संकट में है और उसे प्लेऑफ़ में जगह बनाने के लिए एकमात्र बचा मैच हर हाल में जीतना है।
Latest Cricket News