1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL में वापसी के लिए तारीख तय नहीं करना चाहता: कोहली

IPL में वापसी के लिए तारीख तय नहीं करना चाहता: कोहली

विराट ने कहा कि वह इस IPL में वापसी के लिए कोई तारीख तय नहीं करना चाहते और जब उन्हें लगेगा कि वह 120 पर्संट फिट हैं, तभी मैदान पर उतरेंगे।

Virat Kohli | AP Photo- India TV Hindi
Virat Kohli | AP Photo

हैदराबाद: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को साफ किया कि उनका हड़बड़ी में IPL में उतरने का इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि वह इस IPL में वापसी के लिए कोई तारीख तय नहीं करना चाहते और जब उन्हें लगेगा कि वह 120 पर्संट फिट हैं, तभी मैदान पर उतरेंगे। कोहली ने IPL के उद्घाटन मैच के दौरान यह बातें कहीं जो उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा था।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कोहली ने कहा, ‘चैम्पियन्स ट्रॉफी होने वाली है, इसलिए मेरी प्राथमिकता भारतीय क्रिकेट है और मैं कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता। मैंने कोई तारीख तय नहीं की है और मैं तभी वापसी करूंगा जब मैं 120 प्रतिशत फिट रहूंगा। हालांकि मैं मैदान पर जितना संभव हो उतनी जल्दी वापसी करना चाहता हूं।’ कोहली धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में भी चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। 

इन्हें भी पढ़ें:

कोहली ने कहा, ‘मैं पहले ही टेस्ट मैच नहीं खेल पाया और यह निराश करने वाली बात है कि आप अपने शरीर के सिर्फ एक हिस्से में चोट के कारण नहीं खेल पा रहे।’ कोहली युवराज सिंह की फॉर्म में वापसी से भी खुश दिखे क्योंकि वह चैम्पियन्स ट्रॉफी टीम का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा, ‘जैसा कि मैंने कहा प्राथमिकता भारतीय क्रिकेट है। युवी ने इंग्लैंड के खिलाफ सेंचुरी जमाई और कोलकाता में भी रन बनाए।’

Latest Cricket News