चेस्टर ली स्ट्रीट: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान एलिस्टेयर कुक 10000 रन पूरे करने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज़ बन गए हैं और कहा जा रहा है कि वह शायद सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दें। कुक के नाम 10,042 रन दर्ज हैं जबकि तेंदुलकर ने 15,921 रन बनाये हैं और कुक उनसे काफी पीछे हैं लेकिन कोच बेलिस का कहना है कि वह सचिन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं बशर्ते वह ऐसा ही खेलते रहें।
बेलिस का कहना है कि कुक के पास समय है और अगर वह खेलना जारी रखता है तो वह यह रिकार्ड बना सकता है। वह बहुत अच्छे स्ट्रोक प्लेयर तो नहीं हैं लेकिन वह अपने खेल को अच्छी तरह से समझते हैं। उनमें सब्र है और यदि वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करता है तो सचिन के रिकॉर्ड तक पहुंच सकते हैं।
कुक ने पिछले एक दशक से हर साल करीब एक बज़ार रन बनाए हैं और बेलिस को लगता है कि कुक की रनों की भूख ख़त्म होने पर ही वह रिकॉर्ड से दूर रह सकते हैं।
Latest Cricket News