A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्या गुलाबी बॉल टेस्ट क्रिकेट को ज़िंदा कर देगी'

क्या गुलाबी बॉल टेस्ट क्रिकेट को ज़िंदा कर देगी'

नयी दिल्ली: जब से दिन/रात के वनडे और सफ़ेद बॉल का चलन शुरु हुआ है क्रिकेट का चेहरा ही बदल गया है और अब टेस्ट क्रिकेट मैच भी दिन और रात में खेले जाएंगे लेकिन

क्या गुलाबी बॉल टेस्ट...- India TV Hindi
क्या गुलाबी बॉल टेस्ट क्रिकेट को ज़िंदा कर देगी?

नयी दिल्ली: जब से दिन/रात के वनडे और सफ़ेद बॉल का चलन शुरु हुआ है क्रिकेट का चेहरा ही बदल गया है और अब टेस्ट क्रिकेट मैच भी दिन और रात में खेले जाएंगे लेकिन इसमें सफ़ेद बॉल की जगह गुलाबी यानी पिंक बॉल का इस्तेमाल किया जाएगा।

अगले महीने 27 नवंबर को एडीलैड में ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के बीच दिन/रात के टेस्ट मैच में भी पिंक बॉल का प्रयोग किया जाएगा। नूयूज़ीलैंड ने पिंक बॉल से पिछले हफ़्ते खेला था और उन्हें ये बॉल बिल्कुल नहीं भाई। वैसे ऑस्ट्रेलिया की घरेलू प्रतियोगिता में इसका प्रयोग हो चुका

क्या रेड बॉल पिंक बॉल से बेहतर है...?

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ का कहना है कि पिंक बॉल से दिन और रात का टेस्ट मैच रोमांचक होगा। लोगों की टेस्ट मैच में रुचि कम होती जा रही है ऐसे में ये प्रयोग लोगों को वापस मैदन में खींच सकता है।

स्टीव वॉ ने कहा, हमें इस बात से उबरना होगा कि ये बॉल हो सकता है कि एकदम परफ़ेक्ट न हो पर खेलने के बाद लोग कहेंगे हम किस बात को लेकर परेशान हो रहे थे।

आलोचनाओं के बीच पिंक बॉल बनाने वाली कंपनी कुकाबुरा ने कहना है कि ये क्रांतिकारी इजाद अपने शुरुआती दैर में है।

Latest Cricket News