1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वार्नर की तूफानी पारी की मदद से सनराइजर्स ने बनाए 194 रन

वार्नर की तूफानी पारी की मदद से सनराइजर्स ने बनाए 194 रन

हैदराबाद: डेविड वार्नर शतक से चूक गये लेकिन उनकी एक और कप्तानी पारी तथा केन विलियमसन के साथ शतकीय साझेदारी की मदद से सनराजईस हैदराबाद ने बारिश से प्रभावित आईपीएल मैच में आज यहां रायल

David Warner- India TV Hindi
David Warner

हैदराबाद: डेविड वार्नर शतक से चूक गये लेकिन उनकी एक और कप्तानी पारी तथा केन विलियमसन के साथ शतकीय साझेदारी की मदद से सनराजईस हैदराबाद ने बारिश से प्रभावित आईपीएल मैच में आज यहां रायल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ पांच विकेट पर 194 रन का बड़ा स्कोर बनाया। वार्नर ने 50 गेंदों पर नौ चौकों और पांच छक्कों की मदद से 92 रन बनाये। उन्होंने इस बीच केन विलियमसन (38 गेंदों पर 50 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिये 124 रन की साझेदारी की। डेथ ओवरों में मोएजेस हेनरिक्स ने 14 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से नाबाद 31 रन की तूफानी पारी खेली।

तेज हवाओं के साथ बारिश आने के कारण मैच एक घंटा देरी से शुरू हुआ लेकिन इसके ओवरों की संख्या में कटौती नहीं की गयी। सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर पावरप्ले के शुरूआती छह ओवरों में वार्नर के कुछ आकर्षक शाट की बदौलत 49 रन बनाये और इस बीच शिखर धवन (11) का विकेट गंवाया। पिछले तीन मैचों में अच्छा प्रदर्शन करके फार्म में वापसी करने वाले धवन ने गेंदबाज केन रिचर्डसन को कैच का अभ्यास कराया।

सनराइजर्स की बल्लेबाजी इस सत्र में अब तक दो मैचों को छोड़कर वार्नर के ईद-गिर्द ही घूमती रही और उन्होंने फिर से आगे बढ़कर नेतृत्व किया। बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने 32 गेंदों पर वर्तमान सत्र का पांचवां और अपने करियर का कुल 50वां अर्धशतक पूरा किया। वह आईपीएल में 50 या इससे अधिक रन की 30 पारियां खेलने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गये हैं।

Latest Cricket News