A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: इंग्लैंड के प्रशंसको से नाराज इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाडी ने कहा हमे कुछ ऐसी ही उम्मीद थी

World Cup 2019: इंग्लैंड के प्रशंसको से नाराज इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाडी ने कहा हमे कुछ ऐसी ही उम्मीद थी

स्मिथ और वार्नर बॉल टेम्परिंग विवाद में एक साल का प्रतिबंध झेलने के बाद इस विश्व कप में खेलने आ रहे हैं। स्मिथ ने हालांकि इस मैच में दर्शकों के व्यवहार का माकूल जबाव देते हुए शतक जमाया था।

नाथन लियोन- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES नाथन लियोन, ऑस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाज  

लंदन। आईसीसी विश्व कप के अपने पहले अभ्यास मैच में स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर को इंग्लैंड के प्रशंसकों के खराब व्यवहार का सामना करना पड़ा था और अब टीम के ऑफ स्पिनर नाथन लॉयन ने कहा कि उनकी टीम इंग्लैंड के प्रशंसकों के इस तरह के निर्मम व्यवहार के लिए तैयार है।

फॉक्सस्पोटर्स डॉट कॉम ने लॉयन के हवाले से लिखा है, "हमें इसकी ही उम्मीद थी। यहां वे (प्रशंसक) निर्मम हैं।"

उन्होंने कहा, "मैंने यहां दो एशेज सीरीज और एक वनडे सीरीज खेली है और इसके अलावा मेरा यहां का कोई अनुभव नहीं है। वे निर्मम हैं और यहां ज्यादा प्यार नहीं मिलता।"

स्मिथ और वार्नर बॉल टेम्परिंग विवाद में एक साल का प्रतिबंध झेलने के बाद इस विश्व कप में खेलने आ रहे हैं। स्मिथ ने हालांकि इस मैच में दर्शकों के व्यवहार का माकूल जबाव देते हुए शतक जमाया था और मैच के बाद कहा था कि उनका ध्यान सिर्फ बल्लेबाजी पर था। 

स्मिथ जब बल्लेबाजी करने आ रहे थे और वार्नर जब आउट होकर पवेलियन जा रहे थे तब दर्शकों ने उनका मजाक उड़ाया था। 

Latest Cricket News