A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश के कप्तान मशरेफ मुर्तजा का बड़ा बयान, कहा- विश्व कप में टीम की राह आसान नहीं होगी

बांग्लादेश के कप्तान मशरेफ मुर्तजा का बड़ा बयान, कहा- विश्व कप में टीम की राह आसान नहीं होगी

बांग्लादेश के कप्तान मशरेफ मुर्तजा ने चेताया है कि विश्व कप में सातवीं रैंकिंग वाली टीम की राह आसान नहीं होगी। 

<p> बांग्लादेश के...- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES  बांग्लादेश के कप्तान मशरेफ मुर्तजा 

ढाका। बांग्लादेश के कप्तान मशरेफ मुर्तजा ने अपने प्रशंसकों की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए चेताया है कि विश्व कप में सातवीं रैंकिंग वाली टीम की राह आसान नहीं होगी। पिछले सप्ताह आयरलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ त्रिकोणीय श्रृंखला जीतने से उत्साहित बांग्लादेशी क्रिकेटप्रेमियों ने विश्व कप में टीम से काफी उम्मीदें लगा रखी है।

उसे पहले तीन मैचों में हालांकि दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड से खेलना है। मशरेफ ने इंग्लैंड रवानगी से पहले पत्रकारों से कहा, ‘‘हमारे लिये राह आसान नहीं है क्योंकि पहले तीन मैचों में काफी मजबूत टीमों से सामना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इन टीमों के खिलाफ सकारात्मक नतीजे लाना आसान नहीं होगा। पिछले पांच से सात साल में लोगों को उम्मीदें बंधी है कि हम जीतेंगे लेकिन विश्व कप एकदम अलग है। इंग्लैंड में काफी रन बन रहे हैं और हमें उस हिसाब से रणनीति बनानी होगी।’’

गौरतलब है कि बांग्लादेश की टीम छठी बार वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही है, जिसमें साल 2015 में उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा था। इस वर्ल्ड कप में बांग्लादेश ने क्वॉर्टर फाइनल तक का सफर तय किया था। 

Latest Cricket News