A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World T20: अफगानिस्तान ने हांग कांग को 6 विकेट से हराया

World T20: अफगानिस्तान ने हांग कांग को 6 विकेट से हराया

नागपुर: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने गुरुवार को टी-20 विश्व कप के ग्रुप बी के पहले दौर के क्वालीफाइंग मुकाबले में हांग कांग को छह विकेट से हरा दिया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी

Noor Ali Zardan- India TV Hindi
Noor Ali Zardan

नागपुर: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने गुरुवार को टी-20 विश्व कप के ग्रुप बी के पहले दौर के क्वालीफाइंग मुकाबले में हांग कांग को छह विकेट से हरा दिया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हांग कांग की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए थे। जवाब में अफगानिस्तान की टीम ने 18 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

अफगानिस्तान को अच्छी शुरुआत मिली। टीम के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद (41) और नूर अली जादरान (35) ने पहले विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी कर टीम की जीत पक्की कर दी थी। इसके बाद नाजिबुल्लाह जादरान (नाबाद 17) ने टीम को जीत दिलाई।

इससे पहले हांग कांग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अंशुमन राथ (नाबाद 28) और रयान कैम्पवेल (27) की बदौलत 116 रन बनाए थे। बाकी कोई और बल्लेबाज अफगानिस्तान के गेंदबाजों खासकर मोहम्मद नबी का सामना नहीं कर पाया।

Latest Cricket News