A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World T20: जानें क्यों टीम इंडिया है ख़िताब की प्रबल दावेदार

World T20: जानें क्यों टीम इंडिया है ख़िताब की प्रबल दावेदार

टीम इंडिया कल (रविवार) को एशिया कप टी20 फ़ाइनल में मेज़बान बांग्लादेश से खेलेगी और जैसी कि उम्मीद है उसका जीतना दीवार लिखी इबारत की तरह साफ नज़र आती है। 2016 में टीम इंडिया लाजवाब

team india- India TV Hindi
team india

टीम इंडिया कल (रविवार) को एशिया कप टी20 फ़ाइनल में मेज़बान बांग्लादेश से खेलेगी और जैसी कि उम्मीद है उसका जीतना दीवार लिखी इबारत की तरह साफ नज़र आती है। 2016 में टीम इंडिया लाजवाब फ़ार्म में रही है और वो जिस तरह से खेल रही है उसे देखकर लगता है एशिया कप के बाद विश्व टी20 कप भी उसी की झोली में गिरेगा। 2016 में अब तक उसने दस मैच खेले हैं और नौ में जीत हासिल की है। टीम इंडिया ने इसी साल ऑस्ट्रेलिया जैसी शक्तिशाली टीम को उसी घर में 3-0 से हराया है।

टी20 क्रिकेट दरअसल बेहद अनिश्चितताओं का खेल होता हैं जहां एक ख़राब ओवर या एक ख़राब शॉट पूरे खेल का रुख़ बदल देता है और यही वजह है कि किसी भी टीम के लिए लगातार जीतना मुश्किल होता है लेकिन टीम इंडिया ही एकमात्र ऐसी टीम है जो पिछले तीन महीने से एक के बाद एक मैच जीत रही है और तभी उसे विश्व टी20 कप का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

        2014 से टीम इंडिया का टॉप 10 टीम के ख़िलाफ़ रिकॉर्ड

              टीम         मैच   जीत    हार
           भारत         18   13    5
        न्यूज़ीलैंड         17   10    7
       साउथ अफ़्रीका         20   11    9
       ऑस्ट्रेलिया         17    9    8
       वेस्ट इंडीज़         18    9    8

टीम इंडिया ने 2014 से अब तक दस बड़ी टीमों के ख़िलाफ़ 18 मैच खेले हैं और 13 में जीत हासिल की है। कोई भी टीम इतने मैच नहीं जीती है। टीम इंडिया के बाद न्यूज़ीलैंड आती है जिसने 17 में से 10 मैच जीते हैं।

दरअसल पिछले कुछ सालों में टीम इंडिया की ताक़त सिर्फ बल्लेबाज़ी ही नहीं रही है। उसके गेंदबाज़ भी उतने कामयाब रहे हैं। भारतीय गेंदबाज़ अन्य टीमों के गेंदबाज़ों से औसत और कम रन देने के मामले में कोसों आगे हैं। टीम इंडिया एकमात्र टीम है जिसने प्रति ओवर 7.50 से कम रन दिए हैं।

बल्लेबाज़ों के आंकड़े क्या कहते हैं, देखें अगली स्लाइड में

Latest Cricket News