1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World T20: भारत ख़िताब का प्रबल दावेदार कहा कीवी कप्तान विलियमसन ने

World T20: भारत ख़िताब का प्रबल दावेदार कहा कीवी कप्तान विलियमसन ने

मुंबई: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियिमसन ने मंगलवार को कहा कि टी-20 विश्व कप में मेजबान भारत खिताब का प्रबल दावेदार है। उनका मानना है कि भारत को घर में खेलने का फायदा

kane williamson- India TV Hindi
kane williamson

मुंबई: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियिमसन ने मंगलवार को कहा कि टी-20 विश्व कप में मेजबान भारत खिताब का प्रबल दावेदार है। उनका मानना है कि भारत को घर में खेलने का फायदा मिलेगा। भारत में होने वाले विश्व कप का आयोजन आठ शहरों में किया जाएगा। विश्व कप का फाइनल तीन अप्रैल को कोलकाता के इडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड को भारत के ग्रुप में ही रखा गया है। कीवी टीम 15 मार्च को नागपुर में भारत के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

विलियमसन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "इसमें कोई शक नहीं है कि भारत खिताब का प्रबल दावेदार है। हर टीम यहां यह सोच कर आएगी की वह टूर्नामेंट जीत सकती है। सभी टीमें अच्छी क्रिकेट खेल रही हैं। यहां जीतने के लिए रन बनाने होंगे। हमने हाल ही में अच्छी टी-20 क्रिकेट खेली है और हमारे लिए भारत में हालात से तालमेल बैठाना होगा।"

कीवी टीम के कप्तान विलियमसन ने कहा, "भारत में हालात को देखते हुए भारतीय टीम को हराना काफी मुश्किल होगा। उनके पास कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो उन्हें मैच जीता सकते हैं। हमें हमारे खेल पर ध्यान देने की जरुरत है।"

न्यूजीलैंड को हालांकि तूफानी बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्लम की कमी जरूर खलेगी, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

मैक्लम पर कप्तान ने कहा, "जिसकी हम शुरुआत करते हैं उसका अंत जरूर होता है। संन्यास का फैसला मैक्लम का था। उन्होंने टीम को काफी कुछ दिया है।"

Latest Cricket News