A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World T20: अभ्यास मैच में वेस्टइंडीज से कल खेलेगी टीम इंडिया टीम

World T20: अभ्यास मैच में वेस्टइंडीज से कल खेलेगी टीम इंडिया टीम

कोलकाता: हाल ही में एशिया कप जीत चुकी भारतीय क्रिकेट टीम कल यहां आईसीसी टी20 विश्व कप के अभ्यास मैच में वेस्टइंडीज का सामना करेगी जो बिना किसी तैयारी के टूर्नामेंट में उतरी है। भारत

darren sammy and dhoni- India TV Hindi
darren sammy and dhoni

कोलकाता: हाल ही में एशिया कप जीत चुकी भारतीय क्रिकेट टीम कल यहां आईसीसी टी20 विश्व कप के अभ्यास मैच में वेस्टइंडीज का सामना करेगी जो बिना किसी तैयारी के टूर्नामेंट में उतरी है। भारत ने आस्ट्रेलिया और श्रीलंका को द्विपक्षीय श्रृंखलाओं में हराने के बाद बांग्लादेश में छठा एशिया कप खिताब जीता।

इस अभ्यास मैच में नजरें तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी पर होगी हालांकि टूर्नामेंट शुरू होने के बाद उनका अंतिम एकादश में जगह पाना काफी मुश्किल है। एक साल पहले भारत के प्रमुख तेज़ गेंदबाज़ रहे शमी घुटने के आपरेशन के बाद वापसी की कोशिशों में जुटे हैं। इस साल की शुरूआत में आस्ट्रेलिया में उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ कल के मैच और फिर 12 मार्च को मुंबई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच से उनकी फिटनेस का आकलन होगा।

जसप्रीत बुमरा और आशीष नेहरा के साथ तेज़ गेंदबाज़ हरफनमौला हार्दिक पंड्या भारतीय गेंदबाजी आक्रमण बख़ूबी संभाल रहे हैं। बुमरा और पंड्या 11 मैचों में मिलकर 25 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान भारत ने सिर्फ एक मैच गंवाया और आस्ट्रेलिया, श्रीलंका के ख़िलाफ टी20 श्रृंखला जीती जबकि एशिया कप खिताब अपने नाम किया। अजिंक्य रहाणे, हरभजन सिंह और पवन नेगी के लिये भी यह सुनहरा मौका होगा जो पिछले कुछ समय से बेंच पर ही रहे हैं।

भारत
एम एस धोनी (कप्तान), आर अश्विन, जसप्रीत बुमरा, शिखर धवन, हरभजन सिंह, रविंद्र जडेजा, विराट कोेहली, मोहम्मद शमी, पवन नेगी, आशीष नेहरा, हार्दिक पंड्या, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, युवराज सिंह ।

वेस्टइंडीज

डेरेन सैमी (कप्तान), सैमुअल बद्री, सुलेमान बेन, कार्लोस ब्रेथवेट, ड्वेन ब्रावो, जानसन चाल्र्स, आंद्रे फ्लेचर, क्रिस गेल, जासन होल्डर, एशले नर्स, दिनेश रामदीन, आंद्रे रसेल, मर्लोन सैमुअल्स, जेरोम टेलर, एविन लुईस ।
मैच का समय : शाम 7:30

Latest Cricket News