A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World T20: मैथ्यूज श्रीलंका के कप्तान, मलिंगा भी टीम में

World T20: मैथ्यूज श्रीलंका के कप्तान, मलिंगा भी टीम में

कोलंबो: हरफनमौला एंजेलो मैथ्यूज भारत में होने वाले टी20 विश्व कप मैं श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के कप्तान होंगे जबकि तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को भी टीम में बरकरार रखा गया है । टीम का चयन

angelo mathews- India TV Hindi
angelo mathews

कोलंबो: हरफनमौला एंजेलो मैथ्यूज भारत में होने वाले टी20 विश्व कप मैं श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के कप्तान होंगे जबकि तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को भी टीम में बरकरार रखा गया है । टीम का चयन पूर्व कप्तान अरविंद डिसिल्वा की अध्यक्षता वाली नयी चयन समिति ने किया है ।

लगातार चोटों के कारण टीम से बाहर रहे मलिंगा को प्रबंधन ने कप्तानी छोड़ने के लिये कहा था। उसने कल कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। मलिंगा की कप्तानी में श्रीलंका ने बांग्लादेश में 2014 में हुआ पिछला टी20 विश्व कप जीता था। तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल और खब्बू बल्लेबाज लाहिरू तिरिमन्ने ने भी टीम में वापसी की है ।

श्रीलंका टीम

एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), दिनेश चांदीमल, तिलकरत्ने दिलशान, लाहिरू तिरिमन्ने, स्नेहन जयसूर्या, मिलिंदा सिरिवर्धने, चामरा कापूगेदारा, दासुन शनाका, तिसारा परेरा, नुवान कुलशेखरा, दुष्मंता चामीरा, रंगाना हेराथ, सुरंगा लकमल, सचित्रा सेनानायके और लसिथ मलिंगा

Latest Cricket News