1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World T20: पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर छाया शाहरुख़ का जादू

World T20: पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर छाया शाहरुख़ का जादू

नयी दिल्ली: क्रिकेट के मैदान में भारत और पाकिस्तान का मुक़ाबला किसी जंग से कम नहीं होता और एशिया कप के बाद, जहां भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया था, दोनों मुल्क़ों के लोग बेसब्री

shahrukh khan- India TV Hindi
shahrukh khan

नयी दिल्ली: क्रिकेट के मैदान में भारत और पाकिस्तान का मुक़ाबला किसी जंग से कम नहीं होता और एशिया कप के बाद, जहां भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया था, दोनों मुल्क़ों के लोग बेसब्री से 19 मार्च का इंतज़ार कर रहे हैं जब दोनों टीमें टी20 विश्व कप में फिर आमने सामने होंगी।

दरअसल दोनों के बीच मैच ऐसा जुनून पैदा करता है कि क्रिकेट प्रेमी हद से गुज़र जाते हैं, ये कभी-कभी खिलाड़ियों के साथ भी होता है जो ज़ाहिर है खेल भावना के विरुद्ध होता है।

बहरहाल, दोनों देशों के बीच भले ही कितनी ही कटुता क्यों न हो, कभी-कभी प्यार भी छलक जाया करता है। वसीम अकरम, शाहिद आफ़रीदी को जहां भारत में लोग पसंद करते हैं वहीं पाकिस्तान में विराट कोहली और धोनी को लोग आंखों पर बैठाते हैं। पाकिस्तानी बॉलीवुड फ़िल्मों के दीवाने हैं और इससे पाकिस्तानी खिलाड़ी भी अछूते नहीं हैं। उन्हें सुपरस्टार शाहरुख़ ख़ान न सिर्फ़ पसंद हैं बल्कि उनके डॉयलॉग भी रटे हुए हैं। पेश है कुछ बानगियां.....

Latest Cricket News