A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World T20: इन खिलाड़ियों पर होंगी नज़रें

World T20: इन खिलाड़ियों पर होंगी नज़रें

कोलकाता: भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप टूर्नामेंट के विजेता की भविष्यवाणी करना उतना ही मुश्किल है, जितना कि लंदन के मौसम के बारे में बताना, लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं है कि

Virat kohli, chris gayle, alex hales, steve smith, anglow...- India TV Hindi
Virat kohli, chris gayle, alex hales, steve smith, anglow mathew, mohammad amir

कोलकाता: भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप टूर्नामेंट के विजेता की भविष्यवाणी करना उतना ही मुश्किल है, जितना कि लंदन के मौसम के बारे में बताना, लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं है कि यह टूर्नामेंट बेहतरीन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से भरपूर होगा।

टूर्नामेंट की शुरुआत 15 मार्च से होगी और तीन अप्रैल को इसका समापन होगा और इसमें केवल विजेता टीम ही नहीं, बल्कि बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भी चमकेंगे।

virat kohli

विश्व टी-20 का पहला संस्करण (2007) जीतने वाली विजेता टीम भारत के बेहतरीन बल्लेबाजों में विराट कोहली सबसे आगे हैं। उन्होंने अपने पिछले सात टी-20 मैचों में चार अर्धशतक जड़े।

विराट की बल्लेबाजी भारतीय टीम को इस वर्ष टूर्नामेंट में जीत की ओर अग्रसर करने में काफी मदद करेगी। उनके टीम के साथी खिलाड़ी रोहित शर्मा का खेल प्रदर्शन थोड़ा उतार-चढ़ाव से भरा रहा है।

इस वर्ष टीम के पास जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या के रूप में दो बेहतरीन गेंदबाज भी हैं।

इस टूर्नामेंट में अगर पड़ोसी देश पाकिस्तान को जीतना है, तो उनके तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को अच्छी गेंदबाजी करनी होगी। स्पॉट फिक्सिंग के मामले में पांच साल के प्रतिबंध के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले आमिर को अपनी धुआंधार गेंदबाजी का कमाल दिखाना होगा।

mohammad amir

पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में कमाल दिखाने वाले और एशिया कप में भारत के खिलाफ रोहित और अजिंक्य रहाणे का विकेट चटकाने वाले आमिर अपनी क्रिकेट टीम के लिए तुरुप का पत्ता होंगे।

Latest Cricket News