1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World T20: जिम्बाब्वे ने क्वालीफाइंग मैच में हांगकांग को हराया

World T20: जिम्बाब्वे ने क्वालीफाइंग मैच में हांगकांग को हराया

नागपुर: जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने मंगलवार को विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान पर खेले गए आईसीसी टी-20 विश्व कप के क्वालीफाईंग मैच में हांगकांग को 14 रनों से हरा दिया। ग्रुप-बी के इस मुकाबले में हांगकांग

zimbabwe- India TV Hindi
zimbabwe

नागपुर: जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने मंगलवार को विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान पर खेले गए आईसीसी टी-20 विश्व कप के क्वालीफाईंग मैच में हांगकांग को 14 रनों से हरा दिया। ग्रुप-बी के इस मुकाबले में हांगकांग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए जिम्बाब्वे को निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 158 रनों पर सीमित किया लेकिन वह लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट पर 144 रन ही बना सकी।

हांगकांग की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज जैमी एटकिंसन ने सबसे अधिक 53 रन बनाए जबकि कप्तान तनवीर फजल 17 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाकर नाबाद लौटे।

जिम्बाब्वे की ओर से डोनाल्ड तिरिपोनो और तेंदाई चातारा ने दो-दो विकेट लिए।

इससे पहले, जिम्बाब्वे ने वीशू सिबांदा के 59 रनों की मदद से अच्छा स्कोर खड़ा किया। मैल्कम वॉलर ने 26 और एल्टन चिगुम्बुरा ने 13 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 30 रनों की नाबाद पारी खेली।

हांगकांग की ओर से फजल और ऐजाज खान ने दो-दो सफलता हासिल की।
सिबांदा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मैच से जिम्बाब्वे को दो अंक प्राप्त हुए।

Latest Cricket News