A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड को हराने के बाद यासिर शाह बने दुनिया के नंबर 1 बॉलर

इंग्लैंड को हराने के बाद यासिर शाह बने दुनिया के नंबर 1 बॉलर

इंग्लैंड के दौरे पर लॉर्ड्स में पाकिस्तान की जीत के हीरो यासिर शाह ICC टेस्ट रैंकिंग में दुनियां के नंबर एक बॉलर बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के जिमी एंडरसन को पीछे छोड़ दिया जो

Yasir Shah- India TV Hindi
Yasir Shah

इंग्लैंड के दौरे पर लॉर्ड्स में पाकिस्तान की जीत के हीरो यासिर शाह ICC टेस्ट रैंकिंग में दुनियां के नंबर एक बॉलर बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के जिमी एंडरसन को पीछे छोड़ दिया जो तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं जबकि भारत के आर. अश्विन दूसरे नंबर पर हैं।

यासिर 20 साल बाद बॉलर्स की टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले पहले पाकिस्तानी बॉलर बन गए हैं। बीस साल पहले मुश्ताक मुहम्मद शीर्ष पर पहुंचे थे।

यासिर ने लॉर्ड्स टेस्ट में कुल 10 विकेट लिए थे जो पाकिस्तान ने 75 रन से जीता। उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था।

एंडरसन हाल ही में श्रीलंका के ख़िलाफ़ बेहतरीन बॉलिग कर टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंच गए थे लेकिन उन्हें पहले टेस्ट के लिए टीम में नहीं रखा गया था। वह कंधे की चोट से उबर रहे हैं और संभवत: दूसरे टेस्ट में खेलें।  

ये भी देखें:जानें कौन हैं लॉर्ड्स के बादशाह यासिर शाह

Latest Cricket News