Year Ender 2017: इस साल इन खिलाड़ियों की 'रब ने बना दी जोड़ी'
2017 में कई स्टार खिलाड़ियों ने अपनी जिंदगी में दूसरी पारी की शुरुआत की। हम आपको बताने जा रहे हैं खेल जगत ने उन स्टार खिलाड़ियों के बारे में जो इस साल अपने खेल के साथ-साथ अपनी शादी की वजह से भी चर्चाओं में छाए रहे।

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 23 नवंबर को मेरठ में अपनी बचपन की दोस्त नुपुर नागर के साथ शादी के बंधन में बंधे। 22 नवंबर को मेरठ में भुवनेश्वर की हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्म हुई। शादी के बाद भुवी ने 30 नवंबर को दिल्ली में रिसेप्शन दिया। बता दें कि नुपुर पेशे से इंजीनियर हैं और नोएडा में काम करती हैं।
साक्षी मलिक-सत्यव्रत कादियान