1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धोनी से प्यार करो या नफ़रत लेकिन नहीं कर सकते उन्हें नज़रअंदाज़

धोनी से प्यार करो या नफ़रत लेकिन नहीं कर सकते उन्हें नज़रअंदाज़

महेंद्र सिंह धोनी को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में शामिल कर लिया गया हैं, हालांकि चयन से पहले यह अटकलें लगायी जा रही थी कि धोनी की जगह ऋषभ पंत को टीम में जगह दी जा सकती हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ

dhoni with pant- India TV Hindi
dhoni with pant

महेंद्र सिंह धोनी को अगले महीने होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में शामिल किया गया हैं, हालांकि चयन से पहले यह अटकलें लगायी जा रही थी कि धोनी की जगह ऋषभ पंत को टीम में जगह दी जा सकती हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और चयनकर्ताओं ने अपना भरोसा धोनी पर दिखाया क्योंकि धोनी चयनकर्ताओं कि पहली पसंद है और वही ऋषभ पंत को भविष्य का खिलाड़ी बताते हुए फिलहाल किनारे कर दिया। 

चयनकर्ता धोनी के रहते हुए फिलहाल किसी पर भी भरोसा नहीं करना चाहते क्योंकि उन्हें धोनी और उनके खेल पर पूरा भरोसा है। उनकी नज़र में लोग सिर्फ धोनी की बैटिंग देखते हैं जबकि उनकी विकेट कीपिंग को कोई जवाब नही है। 

धोनी के रिटार्यमेंट को लेकर अटकलें लगती रही हैं यहां तक कि मौजूदा IPL में पुणे टीम के मालिकों ने उनकी स्टीव स्मिथ को कप्तानी सौंप दी। इसके बाद तो इन ख़बरों को मानों पर लग गए हों। ले लेना चाहिए लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में शामिल होते ही ऐसी सारी बातों पर फिलहाल विराम लग गया है। IPL 2017: जब दर्शकों ने इस खिलाड़ी को दिल में बसा लिया

महेंद्र सिंह धोनी के रिटार्यमेंट के बारे में आस्ट्रेंलिया में एक पत्रकार ने धोनी से पूछा था की क्या वो रिटार्यमेंट ले रहे है, तब धोनी ने बड़े ही मज़ेदार अंदाज़ में खुद उस पत्रकार से उन्हीं के सवाल का जवाब निकलवा लिया। धोनी ने कहा जब मैं मैदान पर अच्छा खेल दिखाता हुं और मैं फिट हुं तो मैं रिटार्यमेंट कैसे ले सकता हुं। धोनी ने पत्रकार के द्धारा ये सब को बताया कि वो 2019 का IPL और वर्ल्डकप भी खेलेंगे।

​देखें वीडियों:

इतना तो तय है की जहाँ धोनी का खेलने का अपना ही अलग तरीका है, चाहे उनके हेलिकॉप्टर शॉट की बात करें या उनके मैच को फिनीश करने की बात करें, धोनी को हर चीज में महारथ हासिल है। धोनी हारे हुए गेम को जीतने का तज़रुबा रखते है तभी तो वो चयनकर्ताओं की पहली पसंद है। ऋषभ पंत जैसे युवा बल्लेबाज और विकीट कीपर के होते हुए भी धोनी को टीम में शामिल किया गया है और इसका कारण यही है कि अभी धोनी खेलने के लिए पूरी तरह फिट है और अपने बल्ले से ही नही विकीट के पीछे विकीट कींपिग में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

 

Latest Cricket News