नयी दिल्ली: 2011 विश्व कप विजेता टीम के हीरो युवराज सिंह ने बुधवार को बॉलीविड एक्ट्रेस हैज़ल कीच से बाली में चुपचाप सगाई कर ली।
कुछ दिन पहले ही हरभजन सिंह की शादी के बाद युवराज सिंह की भी शादी की चर्चा होने लगी थी। इन चर्चाओं को भज्जी और युवी के बीच ट्वीटर पर बाटचीत से हवा मिली थी।
हैज़ल बिग बॉस में आ चुकी हैं और उन्होंने फिल्म बॉडीगार्ड में करीना कपूर की दोस्ट और सलमान ख़ान की पत्नी की भूमिका की थी।
युवराज और हैज़ल दिल्ली में हरभजन सिंह की शादी में शरीक हुए थे। युवी और हैज़ल के बीच काफी समय से रोमांस चल रहा था जिसे उन्होंने गुप्त रखा था।
Latest Cricket News