1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: ओमान के इस खिलाड़ी ने पकड़ा धांसू कैच, दिलाई जोंटी रोड्स की याद

VIDEO: ओमान के इस खिलाड़ी ने पकड़ा धांसू कैच, दिलाई जोंटी रोड्स की याद

टी-20 विश्व कप के एक मुकाबले में जीशान मकसूद ने ऐसा धांसू कैच पकड़ा कि सब हैरान रह गए, इस कैच ने साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी जोंटी रोड्स की याद दिला दी।

CATCH- India TV Hindi
CATCH

नई दिल्ली: टी-20 विश्व कप के एक मुकाबले में जीशान मकसूद ने ऐसा धांसू कैच पकड़ा कि सब हैरान रह गए, इस कैच ने साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी जोंटी रोड्स की याद दिला दी। क्रिकेट के बेहतरीन फिल्डरों की अगर बात की जाए और जोंडी रोड्स का जिक्र न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। जोंटी रोड्स साउथ अफ्रीकी टीम के एक ऐसे खिलाड़ी थे जो सिर्फ अपनी फील्डिंग की बदौलत सामने वाली टीम के लक्ष्य को 30 से 40 रन कम कर दिया करते थे। रोड्स ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान कुछ ऐसे खतरनाक कैच भी पकड़े हैं जिन्हे देख आप दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे। जरा आप भी देखिए जोंटी रोड्स और दुनिया के उम्दा फील्डरों को जिन्होंने दर्शकों को वाह कहने पर मजबूर कर दिया।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जोंटी रोड्स ने पकड़ा धांसू कैच

युवराज सिंह ने लिया जोंटी रोड्स का कैच

अगली स्लाइड में देखिए सुरेश रैना ने पकड़ा एक बेहतरीन कैच

Latest Cricket News