A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ZIMvsIND: यंग धोनी ब्रिगेड आज पहले मुकाबले को तैयार

ZIMvsIND: यंग धोनी ब्रिगेड आज पहले मुकाबले को तैयार

महेंद्र सिंह धोनी ने ज्यादातर ODI के विशेषज्ञ खिलाड़ियों की ही कमान संभाली है लेकिन सीरीज के पहले वनडे में जिम्बाब्वे के खिलाफ नये लुक वाली भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी करना उनके लिये एक अलग तरह की चुनौती होगी।

team india- India TV Hindi
team india

नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाली 3 वनडे मैचों की सीरिज़ में आज होने वाले पहले मुकाबले में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। साथ ही धोनी की यंग ब्रिगेड के 3 खिलाड़ी आज अपने करियर का पहला ODI खेलेंगे। के एल राहुल, करूण नायर, युजवेंद्र चाहल आज जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना पहला ODI मैच खेलेंगे। अब तक महेंद्र सिंह धोनी ने ज्यादातर ODI के विशेषज्ञ खिलाड़ियों की ही कमान संभाली है लेकिन सीरीज के पहले वनडे में जिम्बाब्वे के खिलाफ नये लुक वाली भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी करना उनके लिये एक अलग तरह की चुनौती होगी।

पिछले कुछ वर्षों से जिम्बाब्वे में सीरीज में हमेशा सीमित ओवरों के मैच होते हैं जो IPL के बाद खेले जाते हैं जिसमें BCCI अपनी बेंच स्ट्रेंथ आजमाने के लिये दूसरे दर्जे की टीम भेजता है। दूसरे दर्जे की टीम ने हालांकि 2013 और 2015 में क्रमश: 5-0 और 3-0 से वाइटवाश किया है। इस बार भी कुछ अलग होने की संभावना नहीं है।

धोनी ने रखा है 11 साल बाद ज़िंबाब्वे में क़दम

15 खिलाडि़यों की टीम में ऐसे पांच खिलाड़ी हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय आगाज नहीं किया है लेकिन धोनी के कारण उन्हें विशेष अहमियत मिल रही है जो 11 साल लंबे अंतराल के बाद अफ्रीकी देश से खेल रहे हैं। पिछली बार धोनी 2005 में जिम्बाब्वे में खेले थे तब उनका अंतरराष्ट्रीय करियर महज छह महीने का था और सौरव गांगुली भारतीय टीम के कप्तान थे। लेकिन टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद अब हालात अलग हैं और विराट कोहली की पिछले छह महीने की फार्म से उनके कप्तानी से हटाये जाने की बातें चल रही हैं। वह भले ही अभी अपनी कप्तानी को बचाने के लिये नहीं जूझ रहे हों लेकिन जिम्बाब्वे में शुरू होने वाला इस तरह का दौरा किसी भी शीर्ष क्रिकेटर के लिये अजीब स्थिति हो सकती है।

Also read: BCCI ने किया एक साल का शेड्यूल जारी, पूरा फोकस टेस्ट क्रिकट पर

भारत: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), के एल राहुल, मनीष पांडे, करूण नायर, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, जसप्रीत बुमरा, युजवेंद्र चाहल, धवल कुलकर्णी, अक्षर पटेल, बरिंदर सरन।

जिम्बाब्वे: ग्रीम क्रीमर (कप्तान), टेंडाई चतारा, चामू चिभाभा, एल्टन चिगुम्बुरा, क्रेग इर्विन, हैमिल्टन मास्काद्जा, पीटर मूर, रिचर्ड मुतुम्बामी (विकेटकीपर), तौराई मुजाराबानी, वुसिमुजी सिबांडा, सिकंदर रजा।

Latest Cricket News