A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रांची वनडे के दौरान सुरक्षा में हुई भारी चूक! विराट कोहली से मिलने के लिए मैदान में घुसा फैन

रांची वनडे के दौरान सुरक्षा में हुई भारी चूक! विराट कोहली से मिलने के लिए मैदान में घुसा फैन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में विराट कोहली ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। उन्होंने 102 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की।

Virat kohli- India TV Hindi
Image Source : AP विराट कोहली

विराट कोहली के फैंस पूरे दुनियाभर में मौजूद हैं। विराट जहां भी मैच खेलने जाते हैं वहां उन्हें सपोर्ट करने के लिए उनके चाहने वाले मौजूद रहते हैं। ऐसा ही कुछ नजारा रांची में खेले जा रहे भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले वनडे मैच के दौरान देखने को मिला। इस मैच के दौरान विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। उनकी इस शतकीय पारी के बदौलत टीम इंडिया इस मैच में मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी है।

विराट कोहली से मिलने के लिए स्टेडियम के अंदर घुसा फैन

विराट कोहली ने इस मैच में 102 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की। उनके शतक पूरा करने के बाद एक फैन मैदान में घुस गया हुए उसने कोहली के पैर छुए। कोहली ने 38वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर शतक पूरा किया। शतक लगाने के बाद उन्होंने हवा में छलांग लगाकर इसका जश्न मनाया। शतक पूरा करने के तुरंत बाद ही एक फैन उनके पास पहुंच गया और उनके पैर छुए। इसके बाद स्टेडियम में कुछ समय तक अफरातफरी का महोला दिखा। हालांकि तुरंत ही सुरक्षाकर्मी उस फैन को पकड़कर मैदान से बाहर ले गए।

कई बार पहले भी हो चुका है ऐसा

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं हुआ जब कोई फैन मैच के दौरान विराट कोहली से मिलने मैदान में घुसा हो। इससे पहले आईपीएल के दौरान भी नजारा ऐसा देखने को मिला था, जहां फैन उनसे मिलने के लिए क्रीज तक पहुंच गया था। कोहली ही नहीं रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ियों से मिलने के लिए कई फैन मैदान में घुस चूके हैं। भारत में मैदान पर ऐसा नजारा कई बार देखने को मिला है।

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने की जबरदस्त बल्लेबाजी

रांची में खेले जा रहे पहले वनडे मैच की बात करें तो वहां रोहित शर्मा और विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। दोनों प्लेयर्स के बीच दूसरे विकेट के लिए 136 रन की साझेदारी हुई। रोहित शर्मा ने 51 गेंदों में पांच चौके और 3 छक्के की मदद से 57 रन  बनाए। वहीं विराट कोहली 120 गेंदों में 135 रन की जबरदस्त पारी खेलकर आउट हुए। विराट ने अपनी पारी के दौरान 11 चौके और 7 छक्के लगाए।

यह भी पढ़ें

विराट और रोहित ने मिलकर किया बड़ा कारनामा, तोड़ दिया जयवर्धने और संगकारा का बड़ा रिकॉर्ड

विराट कोहली ने ध्वस्त किया सचिन तेंदुलकर का कीर्तिमान, सभी को पीछे छोड़कर पहले नंबर पर पहुंचे

Latest Cricket News