1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आज फ्री में कैसे लाइव देखें भारत बनाम वेस्टइंडीज मुकाबला, नहीं खर्च होगा कोई भी पैसा

आज फ्री में कैसे लाइव देखें भारत बनाम वेस्टइंडीज मुकाबला, नहीं खर्च होगा कोई भी पैसा

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आज शाम को भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। मुकाबला शाम सात बजे शुरू होगा। इस मैच को बिना पैसा खर्च किए बिल्कुल फ्री में देखने का तरीका इससे पहले जान लीजिए।

shai hope- India TV Hindi
Image Source : AP शे होप

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम आज वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलने के लिए मैदान में उतरेगी। सीरीज में कुल पांच मैच खेले जाने हैं। पहला मैच लखनऊ में है। मैच शाम को सात बजे से शुरू होगा, लेकिन उससे पहले आप ये जान लीजिए कि इस मैच को आप बिना पैसा खर्च किए टीवी पर लाइव कैसे देख सकते हैं। यानी पूरा मैच लाइव और वो भी बिल्कुल फ्री में देखने का मौका। 

भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के मैच स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉट स्टार पर देखे जा सकेंगे

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के बाद अब टी20 सीरीज की बारी है। वनडे सीरीज भारत ने अपने नाम कर ली है, हालांकि तीसरे और आखिरी मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। इस बीच आज के मैच की बात करें तो इस सीरीज के मीडिया राइट्स भी स्टार स्पोर्ट्स पास हैं। यानी टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और मोबाइल पर जियो हॉट स्टार पर मैच को लाइव देखा जा सकता है। स्मार्ट टीवी, लैपटॉप और टेबलेट पर भी जियो हॉट स्टार मैच को लाइव आप देख सकते हैं। 

डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में देख सकते हैं भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 मुकाबला

अब अगर आप इस मैच को बिल्कुल फ्री में देखना चाहते हैं तो उसका तरीका भी जान लीजिए। आज होने वाले भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच को आप डीडी स्पोर्ट्स पर भी देख सकते हैं। लेकिन उसके लिए शर्त ये है कि आपके पास डीडी फ्री डिश का कनेक्शन होना चाहिए। अगर किसी और कंपनी की डिश आपके घर पर लगी है तो आपको ये मैच फ्री में देखने के लिए नहीं मिलेगा। डीडी फ्री डिश का कोई मंथली चार्ज नहीं लगता है। इसलिए ये पूरी तरह से मुफ्त है। वहीं इस मैच का लाइव स्कोर कार्ड और हिन्दी में कमेंट्री आप इंडिया टीवी की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। यहां आपको हर छोटा बड़ा अपडेट मिलता रहेगा। 

भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर। 

वेस्टइंडीज टीम का पूरा स्क्वॉड: शे होप (विकेट कीपर), कामिल पूरन, आमिर जांगू, शिमरोन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, रोस्टन चेस, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, अकील होसेन, शमर जोसेफ, मैथ्यू फोर्ड, कीमो पॉल, क्वेंटिन सैम्पसन, शमर स्प्रिंगर। 

यह भी पढ़ें 

अ​भिषेक शर्मा और शुभमन गिल में टक्कर, आईसीसी ने कर दिया बड़ा ऐलान

आज कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 मुकाबला, नोट कर लीजिए मैच का सही वक्त

Latest Cricket News