1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आज कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम इंग्लैंड टी20 मुकाबला, रात की नींद होगी खराब

आज कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम इंग्लैंड टी20 मुकाबला, रात की नींद होगी खराब

भारत बनाम इंग्लैंड पांच टी20 मैचों की सीरीज का आज पहला मुकाबला खेला जाएगा। सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी कठिन होने वाली है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी का भी इम्तिहान होगा। मैच भारतीय समय अनुसार काफी देर से शुरू होगा, जो आधी रात तक जारी रहेगा।

shreyas iyer and harry brook- India TV Hindi
Image Source : AP-PTI श्रेयस अय्यर और हैरी ब्रूक

भारत और इंग्लैंड के बीच आज सीरीज का आगाज होने जा रहा है। पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी की असली परीक्षा तो अब होगी। हालांकि पहले इम्तिहान में ही उनकी पोल खुल चुकी है, जब आयरलैंड से लगातार दो मैच टीम इंडिया हार गई। अब इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम से मैच होना है। इस बीच आज का मैच कितने बजे शुरू होगा, ये जान लीजिए। अगर आप क्रिकेट मैच देखने के शौकीन हैं तो फिर ये पक्का है कि आज रात की नींद खराब होनी है। 

आज रात दस बजे से शुरू होगा भारत बनाम इंग्लैंड पहला टी20 इंटरनेशनल मैच

आज भारत और इंग्लैंड के बीच जो पहला टी20 इंटरनेशनल मैच होगा, वो रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला जाएगा। मैच के शुरू होने की जहां तक बात है तो ये भारतीय समय अनुसार रात दस बजे से शुरू होगा। ये भारतीय फैंस के लिए कुछ अटपटा वक्त है। हालांकि टीवी चैनल और ओटीटी पर कवरेज रात नौ ही बजे से शुरू हो जाएगी। साढ़े नौ बजे टॉस होगा और ठीक दस बजे पहली बॉल फेंक दी जाएगी। अगर पूरे 20.20 ओवर का खेल हुआ तो फिर ये देर रात करीब दो बजे तक चल सकता है। यानी पूरा मैच देखने के लिए आपको आधी रात तक जगना होगा। 

इंग्लैंड ने मैच के एक दिन पहले ही कर दिया प्लेइंग इलेवन का ऐलान

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत की प्लेइंग इलेवन आज के मैच में क्या होगी, ये तो साढ़े नौ बजे ही पता चलेगा, लेकिन इतना जरूर है कि इंग्लैंड ने अपनी परम्परा के मुताबिक मैच से एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया। कप्तान हैरी ब्रूक होंगे और टीम में जोफ्रा आर्चर नहीं खेल रहे होंगे। हां, जॉस बटलर और फिल साल्ट जैसे धाकड़ बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों की परीक्षा लेंगे। 

आज का भारत बनाम इंग्लैंड मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉट स्टार पर आएगा लाइव

इस बीच मैच के लाइव प्रसारण की बात की जाए तो ये भी काफी अहम है। आज का मैच अगर आप टीवी पर देखना चाहते हैं तो उसके लिए आपको सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर जाना होगा, वहीं अगर ओटीटी यानी मोबाइल और स्मार्ट टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो उसके लिए जियो हॉट स्टार पर जाना होगा। इस बात का खास ख्याल रखिएगा कि मैच सोनी लिव एप और स्टार स्पोर्ट्स के टीवी चैनल पर नहीं आएगा। तो आज का मैच देखने के लिए तैयार हो जाइए और देखिए कि श्रेयस अय्यर इस कड़ी परीक्षा से कैसे गुजरते हैं। 

इंग्लैंड की प्लेइंग XI: फिलिप साल्ट, जॉस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड। 

यह भी पढ़ें 

वैभव सूर्यवंशी को लेकर इंग्लिश कप्तान ब्रूक ने किया बड़ा ऐलान, कहा - हमने उनके लिए बनाया है खास प्लान

इंग्लैंड ने पहले टी20 के लिए किया प्लेइंग XI का ऐलान, जोफ्रा आर्चर को नहीं मिली टीम में जगह

Latest Cricket News