1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Asia Cup 2025: टीम में नहीं मिली जगह तो PCB पर भड़का पाकिस्तानी खिलाड़ी, कहा - मुझे स्पष्टता चाहिए

Asia Cup 2025: टीम में नहीं मिली जगह तो PCB पर भड़का पाकिस्तानी खिलाड़ी, कहा - मुझे स्पष्टता चाहिए

Asia Cup 2025: पाकिस्तानी टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी आमिर जमाल ने आगामी एशिया कप के लिए स्क्वाड में नहीं चुने के बाद अब अपना गुस्सा पीसीबी और चयनकर्ताओं पर जाहिर किया है।

Pakistan Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : GETTY पाकिस्तान क्रिकेट टीम

एशिया कप 2025 के लिए जबसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी स्क्वाड का ऐलान किया है उसके बाद से लगातार चयनकर्ताओं के फैसले को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब एशिया कप के लिए नहीं चुने जाने को लेकर पाकिस्तानी टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी आमिर जमाल ने अपने गुस्से को जाहिर किया है। आमिर ने इस मामले में दिए अपने बयान में ये साफ कर दिया कि उन्हें पीसीबी और चयनकर्ताओं से सफाई चाहिए कि आखिर उन्हें एशिया कप के लिए पाकिस्तानी टीम में क्यों चुना नहीं गया।

मुझे इस मामले में पूरी स्पष्टता चाहिए

आमिर जमाल ने एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तानी स्क्वाड में नहीं चुने के बाद अब वहां की मीडिया को दिए अपने बयान में कहा कि अभी तक भविष्य की योजनाओं को लेकर मेरी किसी से भी कोई बातचीत नहीं हुई है। मुझे इस मामले में पूरी स्पष्टता चाहिए। अगर चयनकर्ता किसी भी फॉर्मेट में मेरे नाम पर विचार नहीं कर रहे हैं तो इसके पीछे क्या कारण इसको लेकर उन्हें मुझे ईमानदारी से बताना चाहिए। मैं केवल चोटिल होने की वजह से बाहर हूं लेकिन मैं अपनी पूरी फिटनेस को साबित कर चुका हूं। मैं पूरी लय से गेंदबाजी कर रहा हूं और 100 फीसदी फिट हूं। बता दें कि पीसीबी ने आमिर जमाल को ना सिर्फ एशिया कप के लिए स्क्वाड में चुना बल्कि उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में भी किसी श्रेणी में शामिल नहीं किया है।

अब तक खेले हैं कुल 17 इंटरनेशनल मैच

पाकिस्तानी टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी आमिर जमाल ने अब तक अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 17 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 8 टेस्ट, तीन वनडे और 6 टी20 मुकाबले शामिल हैं। आमिर ने टेस्ट में जहां 352 रन बनाए हैं तो वहीं वनडे में वह सिर्फ 5 रन दो पारियों में बना सके जबकि टी20 में वह 88 रन बना चुके हैं। वहीं तीनों फॉर्मेट को मिलाकर आमिर जमाल अब तक 26 विकेट हासिल कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें

श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच होगी वनडे सीरीज, भारत में कब और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

पाकिस्तानी बल्लेबाज ने इस टूर्नामेंट में लगाई चौके छक्कों की झड़ी, फिर भी हार गई टीम

Latest Cricket News