1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BCCI का बड़ा ऐलान, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय U19 टीम में सहवाग और द्रविड़ के बेटे को किया शामिल

BCCI का बड़ा ऐलान, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय U19 टीम में सहवाग और द्रविड़ के बेटे को किया शामिल

ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे के लिए BCCI ने भारतीय अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे के दौरान कुल 5 मुकाबले खेले जाएंगे।

Rahul Dravid and Virender Sehwag- India TV Hindi
Image Source : AFP राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग

BCCI ने ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मेन्स सिलेक्शन कमेटी ने ऑस्ट्रेलिया U19 टीम के भारत दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीमों की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम भारत दौरे पर 3 वनडे मैच और 2 मल्टी डे मुकाबले खेलेगी। इन दोनों सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 टीमों का ऐलान कर दिया गया है। बता दें, तीनों वनडे मैच और पहला मल्टी-डे मैच राजकोट में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मल्टी-डे मैच अहमदाबाद में होगा।

वनडे मैचों की कप्तानी लक्ष्य रायचंदानी को सौंपी गई है। वहीं, उपकप्तानी का जिम्मा यशबर्धन चौहान को मिला है। मल्टी-डे मुकाबलों में लक्ष्य और यशबर्धन के बीच जिम्मेदारियों की अदला-बदली हो गई है। यानी मल्टी-डे में यशबर्धन चौहान भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। वहीं, लक्ष्य रायचंदानी उपकप्तानी करेंगे।

सहवाग और द्रविड़ को मिला चांस

वनडे मैचों के लिए चुनी गई भारतीय अंडर-19 टीम में पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटों को भी मौका दिया गया है। सिलेक्टर्स ने सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ पर भरोसा जताते हुए टीम में जगह दी है। अन्वय को बतौर विकेटकीपर टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, आर्यवीर और अन्वय मल्टी डे मुकाबलों के लिए चुनी गई टीम का हिस्सा नहीं हैं। आर्यवीर इस सीजन दिल्ली प्रीमियर लीग यानी DPL में वेस्ट दिल्ली लॉयंस की ओर से खेलते नजर आए थे।

वनडे मैचों के लिए भारत की U19 टीम: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशबर्धन चौहान (उपकप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वी.के. विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी. यशवीर, रोहित यादव, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट, काव्या पटेल।

मल्टी-डे मुकाबलों के लिए भारत की U19 टीम: यशबर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), अभिप्राय विश्वास (विकेटकीपर), रोहित यादव, इशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा, आर्यन यादव।

ऑस्ट्रेलिया U19 के भारत दौरे का शेड्यूल

  • पहला वनडे मैच: 18 सितंबर 2026, राजकोट (सुबह 9 बजे)
  • दूसरा वनडे मैच: 21 सितंबर 2026, राजकोट (सुबह 9 बजे)
  • तीसरा वनडे मैच: 23 सितंबर 2026, राजकोट (सुबह 9 बजे)
  • पहला मल्टी-डे मैच: 27-30 सितंबर 2026, राजकोट (सुबह 9:30 बजे)
  • दूसरा मल्टी-डे मैच: 5-8 अक्टूबर 2026, अहमदाबाद B ग्राउंड (सुबह 9:30 बजे)

साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी ने कर दिया क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान, 21 साल के करियर का होगा अंत

बाबर आजम की क्या हो पाएगी इंग्लैंड के लॉर्ड्स टेस्ट में वापसी, खुद बताया कितने हैं फिट

Latest Cricket News