चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आठवां मैच अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच गद्दाफी स्टेडियम लाहौर में खेला जा रहा है। इस मैच में अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाजी इब्राहिम जादरान ने शानदार शतकीय पारी खेलकर रिकार्ड्स की झड़ी लगा दी है। जादरान इस मैच में 146 गेंदों में 177 रन बनाकर आउट हुए। यह 23 वर्षीय इब्राहिम के वनडे करियर का छठा शतक है। इस शतक के साथ ही उन्होंने कुछ और रिकार्ड भी अपने नाम किए।
आपको बता दें कि जादरान की ये 177 रनों की पारी ना सिर्फ उनके वनडे करियर का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है बल्कि यह अफगानिस्तान की ओर से वनडे इतिहास की सबसे बड़ी पारी भी है। पहले भी यह रिकॉर्ड इब्राहिम के नाम ही था, इससे पहले उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2022 में 162 रन बनाए थे। वहीं वनडे में पाकिस्तान की सरजमीं पर यह चौथी सबसे बड़ी पारी है। जादरान ने इस मामले में बेन डकेट (165) और एंड्रयू हडसन (161) को पीछे छोड़ दिया है। पाकिस्तान में वनडे में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड गैरी कर्स्टन के नाम है। कर्स्टन ने 1996 में रावलपिंडी के मैदान पर यूएई के खिलाफ नाबाद 188 रन बनाए थे।
अफगानिस्तान के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
- 177 इब्राहिम जादरान बनाम इंग्लैंड लाहौर 2025
- 162 इब्राहिम जादरान बनाम श्रीलंका पल्लेकेले 2022
- 151 रहमानुल्लाह गुरबाज बनाम पाकिस्तान हंबनटोटा 2023
- 149* अजमतुल्लाह उमरजई बनाम श्रीलंका पल्लेकेले 2024
- 145 रहमानुल्लाह गुरबाज बनाम बांग्लादेश चटोग्राम 2023
Latest Cricket News