A
Hindi News खेल क्रिकेट AFG vs UAE T20 Match Full Score Card: अफगानिस्तान ने 5 विकेट से दर्ज की जीत, वर्ल्ड कप में खोला जीत का खाता

AFG vs UAE T20 Match Full Score Card: अफगानिस्तान ने 5 विकेट से दर्ज की जीत, वर्ल्ड कप में खोला जीत का खाता

AFG vs UAE T20 Match Full Score Card: अफगानिस्तान की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएई के खिलाफ ग्रुप-डी के मुकाबले को 5 विकेट से अपने नाम करने के साथ जीत का खाता भी खोल लिया है।

AFG vs UAE T20 World Cup 2026 Match- India TV Hindi Image Source : AP अफगानिस्तान बनाम यूएई, टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच।

AFG vs UAE T20 Match Full Score Card: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 16 फरवरी के दिन कुल तीन मुकाबले खेले जाने हैं, जिसमें पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान और यूएई की टीम के बीच में खेला गया। इस मैच को अफगानिस्तान ने 5 विकेट से अपने नाम करने के साथ लगातार 2 हार के सिलसिले को भी रोक दिया है। ग्रुप-डी में शामिल दोनों टीमों का अभी तक टूर्नामेंट में बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है। इस मैच में अफगानिस्तान टीम के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। यूएई की तरफ से बल्लेबाजी में थोड़ा बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 160 रनों का स्कोर बनाया है। यूएई की तरफ से बल्लेबाजी में शोएब खान ने 68 रनों की पारी खेली तो इसके अलावा अलीशान शराफू के बल्ले से 40 रनों की पारी देखने को मिली। वहीं अफगानिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में अजमतुल्लाह उमरजई ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए जबकि मुजीब उर रहमान ने 2 तो वहीं कप्तान राशिद खान ने एक विकेट अपने नाम किया।

अफगानिस्तान बनाम यूएई मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11

अफगानिस्तान - रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेट कीपर), इब्राहिम ज़द्रान, गुलबदीन नायब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, ज़ियाउर रहमान शरीफी।

यूएई - आर्यांश शर्मा (विकेट कीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, सोहैब खान, सैयद हैदर, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, हैदर अली, सिमरनजीत सिंह, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह।

अफगानिस्तान का दिखा निराशाजनक प्रदर्शन

राशिद खान की कप्तानी में खेल रही अफगानिस्तान की टीम से इस टी20 वर्ल्ड कप में सभी को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, क्योंकि उन्होंने पिछली बार सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। हालांकि अफगान टीम ने सभी को काफी निराश किया, जिसमें उन्हें अपने शुरुआती दोनों ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा। अफगानिस्तान टीम के लिए अब यहां से सुपर-8 में पहुंचना काफी मुश्किल दिख रहा है। इस ग्रुप से साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के सुपर-8 में पहुंचने की सबसे ज्यादा चांस अभी तक दिख रहे हैं, जिसमें अफ्रीकी टीम शुरुआती तीनों मैच जीतकर लगभग अपनी जगह को अगले स्टेज के लिए पक्की कर चुकी है।

Latest Cricket News