A
Hindi News खेल क्रिकेट अफगानिस्तान ने ट्राई सीरीज के लिए किया स्क्वाड का ऐलान, 22 साल के खिलाड़ी को मिली जगह

अफगानिस्तान ने ट्राई सीरीज के लिए किया स्क्वाड का ऐलान, 22 साल के खिलाड़ी को मिली जगह

एशिया कप 2025 से पहले अफगानिस्तान की टीम 29 अगस्त से यूएई की मेजबानी में खेली जाने वाली ट्राई सीरीज में हिस्सा लेगी, जिसमें तीसरी टीम पाकिस्तान की है। अफगानिस्तान ने इस ट्राई सीरीज के लिए अपनी 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।

Afghanistan Cricket Team- India TV Hindi Image Source : GETTY अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

एशिया कप 2025 से पहले यूएई की मेजबानी में 29 अगस्त से 7 सितंबर तक ट्राई सीरीज खेली जाएगी, जिसमें पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीम भी हिस्सा लेगी। इस ट्राई सीरीज के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसमें कुल 17 खिलाड़ियों को जगह मिली है। अफगानिस्तान की टीम को ट्राई सीरीज में अपना पहला मुकाबला 29 सितंबर को पाकिस्तान की टीम के खिलाफ खेलना है जो शारजाह के मैदान पर खेला जाएगा।

नवीन उल हक नहीं होंगे हिस्सा, 22 साल के खिलाड़ी को मिली जगह

अफगानिस्तान ने ट्राई सीरीज के लिए जो अपनी स्क्वाड का ऐलान किया है उसमें नवीन उल हक जो एशिया कप की स्क्वाड का है उन्हें इस ट्राई सीरीज से आराम दिया गया है। अफगानिस्तान की स्क्वाड में 22 साल तेज गेंदबाज अब्दुल्ला अहमदजई को जगह मिली है जिन्होंने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है और उन्हें सिर्फ 10 टी20 मैच ही खेलने का अनुभव हासिल है। अब्दुल्ला अहमदजई को एशिया कप 2025 के लिए अफगानिस्तान टीम के रिजर्व प्लेयर्स में जगह मिली है। मिस्ट्री स्पिनर एएम गजनफर इस ट्राई सीरीज में टी20 में अपना डेब्यू कर सकते हैं। इसके अलावा इब्राहिम जादरान की भी वापसी मैदान पर इस ट्राई सीरीज के दौरान देखने को मिलेगी जो दिसंबर 2024 में आखिरी बार खेलते हुए दिखाई दिए थे।

ट्राई सीरीज में अफगानिस्तान की टीम को 2 बार पाकिस्तान और दो बार यूएई टीम के खिलाफ मैच खेलने का मौका मिलेगा, जिसमें पाकिस्तान से उसका सामना 29 अगस्त और 2 सितंबर को होगा। वहीं मेजबान यूएई के खिलाफ अफगानिस्तान की टीम एक और 5 सितंबर को मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेगी।

ट्राई सीरीज के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का स्क्वाड

राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नईब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, एएम गजनफर, नूर अहमद, फरीद अहमद, अब्दुल्ला अहमदजई, फजलहक फारूकी।

ये भी पढ़ें

विराट और रोहित में कौन सबसे मुश्किल बल्लेबाज? धाकड़ तेज गेंदबाज ने कर दिया खुलासा

ICC का बड़ा ऐलान, धाकड़ ऑलराउंडर के गेंदबाजी करने पर लगाया बैन

Latest Cricket News