A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशिया कप 2025 के लिए अफगानिस्तान ने कस ली कमर, प्रीलिमिनरी स्क्वाड की घोषणा; इसे बनाया कप्तान

एशिया कप 2025 के लिए अफगानिस्तान ने कस ली कमर, प्रीलिमिनरी स्क्वाड की घोषणा; इसे बनाया कप्तान

एशिया कप 2025 और ट्राई सीरीज से पहले ट्रेनिंग कैंप के लिए अफगानिस्तान ने प्रीलिमिनरी स्क्वाड का ऐलान किया है। टीम की कमान राशिद खान को मिली है।

rashid khan- India TV Hindi
Image Source : GETTY राशिद खान

एशिया कप 2025 सितंबर के महीने में खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट को यूएई की धरती पर खेला जाएगा, जिसमें कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। आगामी टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं और कमर कस ली है। अफगानिस्तानी टीम ने ट्रेनिंग कैंप के लिए अपने प्रीलिमिनरी स्क्वाड का ऐलान किया गया था। ताकी ट्राई सीरीज और एशिया कप 2025 के लिए उसकी तैयारियां बढ़िया हो सकें।

राशिद खान बने कप्तान

ट्राई सीरीज और एशिया कप से पहले अफगानिस्तानी टीम यूएई में दो हफ्ते के ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेगी। अब ट्रेनिंग कैंप के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने प्रीलिमिनरी स्क्वाड का कप्तान राशिद खान को बनाया है। स्क्वाड में कुल 22 प्लेयर्स को मौका मिला है।

रहमानुल्लाह गुरबाज भी स्क्वाड में हैं शामिल

स्क्वाड में रहमानुल्लाह गुरबाज, अजमतुल्लाह उमरजई और सेदिकुल्लाह अटल जैसे प्लेयर्स को चांस मिला है। इन प्लेयर्स ने पिछले कुछ समय से टीम के लिए दमदार प्रदर्शन किया है और कई मैचों में जीत भी दिलाई है। गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी फजलहक फारुखी और नवीन उल हक निभाते हुए नजर आएंगे।

एशिया कप 2025 से पहले ट्राई सीरीज में खेलेगी अफगानिस्तानी टीम

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम यूएई की धरती पर ट्राई सीरीज में हिस्सा लेगी, जिसमें वह पाकिस्तान और यूएई के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद टीम एशिया कप 2025 में हिस्सा लेगी। आगामी टूर्नामेंट के लिए टीम ग्रुप-बी में शामिल है, जहां उसके अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका और हांग-कांग की टीमें शामिल हैं। एशिया कप 2025 में अफगानिस्तानी टीम अपना पहला मुकाबला 9 सितंबर को हांग-कांग के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 16 सितंबर को उसका सामना बांग्लादेश से होगा। फिर ग्रुप स्टेज में उसका आखिरी मैच 18 सितंबर को श्रीलंका से होगा।

एशिया कप 2025 में अफगानिस्तान का शेड्यूल

9 सितंबर - अफगानिस्तान बनाम हांगकांग, अबू धाबी

16 सितंबर - बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान, अबू धाबी

18 सितंबर - श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान, अबू धाबी

यह भी पढ़ें:

शुभमन गिल ने बना दिए 750 से ज्यादा रन, फिर भी सुनील गावस्कर से पीछे, ये है पूरा मामला

शुभमन गिल ने किया सौरव गांगुली जैसा कमाल, राहुल द्रविड़ जैसा करिश्मा अभी बाकी

Latest Cricket News