1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आयरलैंड टूर के लिए अफगान टीम का ऐलान, मोहम्मद नबी को नहीं मिला मौका, 5 अगस्त से होगा एक्शन का आगाज

आयरलैंड टूर के लिए अफगान टीम का ऐलान, मोहम्मद नबी को नहीं मिला मौका, 5 अगस्त से होगा एक्शन का आगाज

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। आयरलैंड दौरे के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है।

Afghanistan - India TV Hindi
Image Source : AFP अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम एक बार फिर एक्शन में नजर आने वाली है। 5 अगस्त से अफगानिस्तान टीम विदेशी धरती पर जलवा बिखेरती नजर आएगी। ऐसे में अफगानिस्तान ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। दरअसल, अफगानिस्तान टीम अगले महीने आयरलैंड दौरे पर ODI सीरीज खेलती नजर आएगी। दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की ODI सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान ने 15 सदस्यीय अपनी टीम का ऐलान का ऐलान कर दिया है। अफगानिस्तान ने टीम ही नहीं बल्कि 4 रिजर्व खिलाड़ियों के नाम की भी घोषणा की है। दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को टीम में शामिल नहीं किया गया है।

इस 5 मैचों की ODI के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी ACB ने रहमत शाह को नया कप्तान और रहमानुल्लाह गुरबाज को उप-कप्तान बनाया है। अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर और पूर्व कप्तान राशिद खान की ODI टीम में वापसी हो रही है। बता दें, कुछ दिन पहले हशमतुल्लाह शाहिदी के इस्तीफे के बाद ACB को ODI और टेस्ट फॉर्मेट के लिए नया कप्तान नियुक्त करना पड़ा। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक आधिकारिक बयान के जरिए लीडरशिप में हुए इस बदलाव की जानकारी दी। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का आयरलैंड दौरा रहमत शाह के लिए फुल-टाइम कप्तान के तौर पर पहला असाइनमेंट होगा।

गौरतलब है कि आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच ODI सीरीज 5 अगस्त को ब्रेडी में शुरू होगी और दूसरा मैच भी उसी जगह 7 अगस्त को खेला जाएगा। बाकी तीन मैच बेलफास्ट में होंगे। तीसरा, चौथा और पांचवां मैच क्रमशः 10 अगस्त, 12 अगस्त और 15 अगस्त को खेले जाएंगे।

अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड ODI सीरीज 2026 का शेड्यूल

  • पहला ODI: 5 अगस्त,  ब्रेडी
  • दूसरा ODI: 7 अगस्त, ब्रेडी
  • तीसरा ODI: 10 अगस्त, बेलफास्ट
  • चौथा ODI: 12 अगस्त, बेलफास्ट
  • पांचवां ODI: 15 अगस्त, बेलफास्ट

आयरलैंड दौरे के लिए अफगानिस्तान की 15 सदस्यीय क्रिकेट टीम: रहमत शाह (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (उप-कप्तान), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, हशमतुल्लाह शाहिदी, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), नांग्याल खारोताई, राशिद खान, एएम गजनफर, यामीन अहमदजई, सलीम सफी, फजलहक फारूकी, जिया उर रहमान शरीफी।

रिजर्व प्लेयर: कैस अहमद, फरीद मलिक, बिलाल सामी, बशीर अहमद।

यह भी पढ़ें:

अफगानिस्तान करेगा टीम इंडिया की मेजबानी! दिल्ली में खेली जाएगी 3 मैचों की T20I सीरीज

Latest Cricket News