1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अफगानिस्तान ने जीत के साथ पाकिस्तान को छोड़ा पीछे, इस रिकॉर्ड में निकली उनसे आगे, बांग्लादेश है टॉप पर

अफगानिस्तान ने जीत के साथ पाकिस्तान को छोड़ा पीछे, इस रिकॉर्ड में निकली उनसे आगे, बांग्लादेश है टॉप पर

AFG vs PAK: अफगानिस्तान की टीम ने यूएई में खेली जा रही टी20 ट्राई सीरीज में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 18 रनों से जीत हासिल करने के साथ उन्हें एक खास लिस्ट में भी पीछे छोड़ दिया।

Rashid Khan- India TV Hindi
Image Source : PTI राशिद खान

एशिया कप 2025 से पहले अफगानिस्तान टीम ने यूएई में खेली जा रही टी20 ट्राई सीरीज में पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितंबर को हुए मुकाबले में जीत हासिल करने के साथ एक बड़ा कारनामा भी कर दिया। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला शारजाह के मैदान पर खेला गया, जिसमें अफगान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जहां 169 रनों का स्कोर बनाया तो वहीं पाकिस्तान की टीम 151 रनों के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी। अफगानिस्तान अब टी20 इंटरनेशनल में फुल मेंबर्स टीम के तौर पर एक मैदान पर सबसे ज्यादा जीत हासिल करने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

अफगानिस्तान ने हासिल की शारजाह में 19वीं टी20 जीत

शारजाह क्रिकेट ग्राउंड पर अफगानिस्तान टीम का टी20 इंटरनेशनल में काफी शानदार प्रदर्शन अब तक देखने को मिला है। अफगानिस्तान की टीम ने इस मैदान पर 28 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें वह 19 मैचों को जीतने में कामयाब रहे हैं। अफगानिस्तान अब इसी के साथ एक मैदान पर जीत हासिल करने के मामले में पाकिस्तान को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। पाकिस्तान की टीम ने दुबई के मैदान पर अब तक 18 टी20 इंटरनेशनल मैच जीते हैं। इस लिस्ट में फुल मेंबर्स टीम के तौर पर बांग्लादेश पहले नंबर पर है जिन्होंने मीरपुर के मैदान पर 24 टी20 इंटरनेशनल मैचों में जीत हासिल की है।

टी20 इंटरनेशनल में एक मैदान पर सबसे ज्यादा मैचों में जीत हासिल करने वाली टीमें

  • बांग्लादेश - 24 जीत, मीरपुर
  • अफगानिस्तान - 19 जीत, शारजाह
  • पाकिस्तान - 18 जीत, दुबई
  • पाकिस्तान - 16 जीत, लाहौर
  • साउथ अफ्रीका - 18 जीत, जोहान्सबर्ग

पाकिस्तान को पिछले 5 मैचों में से तीन में मिली अफगानिस्तान से हार

टी20 इंटरनेशनल में अफगानिस्तान टीम का पिछले कुछ सालों में काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। पाकिस्तान के खिलाफ उनके पिछले 5 मैचों का रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें से वह तीन बार जीत हासिल करने में कामयाब रहे हैं। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से पाकिस्तान ने 5 में जबकि अफगानिस्तान ने चार बार जीत हासिल की है।

ये भी पढ़ें

साउथ अफ्रीका ने अंग्रेजों को दिखाए तारे, आठ साल बाद हुआ ऐसा कारनामा

टीम इंडिया के नए टाइटल स्पॉन्सर की तलाश में BCCI, ये कंपनिया नहीं लगा पाएंगी बोली

Latest Cricket News