1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BAN vs AFG Highlights: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को दी मात, सुपर 4 का मामला भी अटका

BAN vs AFG Highlights: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को दी मात, सुपर 4 का मामला भी अटका

BAN vs AFG: एशिया कप 2025 के अहम मुकाबले में बांगलादेश ने अफगानिस्तान को 8 रनों से हरा दिया है। इससे अभी तक ये तय नहीं हो पाया है कि सुपर 4 में इस ग्रुप से कौन सी टीम जाएगी।

अफगानिस्तान बनाम...- India TV Hindi
Image Source : AP अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश

BAN vs AFG : अफगानिस्तान और बांग्लादेश मुकाबले में कई मोड़ आए, लेकिन आखिरी में बांग्लादेश ने इस मैच को 8 रन से अपने नाम कर लिया है। अब ग्रुप बी में श्रीलंका के बाद बांग्लादेश के भी चार अंक हो गए हैं। अफगानिस्तान के पास अभी दो ही अंक हैं। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 154 रन बनाए थे। रनों का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 146 रन ही बना सकी।

Latest Cricket News