1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एडन माक्ररम ने वर्ल्ड कप में हासिल की बड़ी उपलब्धि, विलियमसन से निकले आगे अब सिर्फ धोनी से हैं पीछे

एडन माक्ररम ने वर्ल्ड कप में हासिल की बड़ी उपलब्धि, विलियमसन से निकले आगे अब सिर्फ धोनी से हैं पीछे

साउथ अफ्रीका टीम का आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने बिना कोई मैच गंवाए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं अफ्रीकी टीम के कप्तान एडन माक्ररम ने भी एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

Aiden Markram- India TV Hindi
Image Source : AFP एडन माक्ररम

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका जिनको खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, उनका अभी तक सुपर-8 में उसी तरह का प्रदर्शन देखने को मिला है। एडन माक्ररम की कप्तानी में खेल रही अफ्रीकी टीम ने टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मुकाबले में हार का सामना नहीं किया है और सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का करने में कामयाब रहे हैं। अफ्रीकी टीम ने सुपर-8 में अपना आखिरी मुकाबला जिम्बाब्वे की टीम के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जिसे वह 5 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रहे। वहीं इस जीत के साथ एडन माक्ररम एक बड़ी उपलब्धि बतौर कप्तान हासिल करने में कामयाब हो गए।

एडन माक्ररम ने केन विलियमसन को छोड़ दिया पीछे

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में बतौर कप्तान अभी तक एडन माक्ररम का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें जिम्बाब्वे के खिलाफ हुए मुकाबले में जब अफ्रीकी टीम ने जीत हासिल की तो उसी के साथ माक्ररम ने न्यूजीलैंड टीम के पूर्व कप्तान केन विलियमसन को पीछे छोड़ दिया। एडन माक्ररम अब टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, जिसमें उनकी कप्तानी में साउथ अफ्रीका टीम ने इस टूर्नामेंट में कुल 16 मुकाबले खेले हैं जिसमें 15 में उन्होंने जीत हासिल की है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का नाम है जिन्होंने 33 मैचों में कप्तानी की है और उसमें से भारतीय टीम 21 मुकाबले जीतने में कामयाब रही है।

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम

  • एमएस धोनी (भारत) - 21 जीत (33 मैच)
  • एडन माक्ररम (साउथ अफ्रीका) - 15 जीत (16 मैच)
  • केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) - 14 जीत (21 मैच)
  • रोहित शर्मा (भारत) - 12 जीत (14 मैच)
  • डैरेन सैमी (वेस्टइंडीज) - 12 जीत (18 मैच)
  • दसुन शनाका (श्रीलंका) - 12 जीत (23 मैच)

बल्ले से भी दिखा है शानदार फॉर्म

एडन माक्ररम को लेकर बात की जाए तो उनका कप्तानी के साथ बल्ले से भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार फॉर्म देखने को मिला है, जिसमें अब तक 7 मैचों में खेलते हुए माक्ररम ने 53.60 के औसत से 268 रन बनाए हैं। इस दौरान माक्ररम के बल्ले से तीन अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली हैं। अब साउथ अफ्रीका की टीम 4 मार्च को सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना करेगी।

ये भी पढ़ें

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे हैं कुलदीप यादव? मैच विनर गेंदबाज को ही कप्तान ने बिठा दिया बाहर

लुंगी एनगिडी ने रच दिया टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास, बन गए अपने देश के नंबर 1 बॉलर

Latest Cricket News