Alex Carey: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला एडिलेड में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 371 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 286 रनों पर सिमट गई और इस तरह से ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 85 रनों की बढ़त मिली। उसने दूसरी पारी मे भी अभी तक चार विकेट के नुकसान पर 271 रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त 356 रनों की हो गई है। ऑस्ट्रेलिया के लिए दोनों पारियों में विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
एलेक्स कैरी ने पहली पारी में लगाया था शतक
एलेक्स कैरी ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए दमदार शतक लगाया था और 143 गेंदों में कुल 106 रन बनाए थे। तब उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और एक छक्का लगाया था। उनकी वजह से पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम 371 रनों के बड़े स्कोर तक पहुंच पाई थी।
दूसरी पारी में कैरी बना चुके हैं 52 रन
इसके बाद अब दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जब जैक वेदराल्ड सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। फिर मार्नस लाबुशेन 13 रन बनाकर आउट हो गए। बाद में उस्मान ख्वाजा ने कुछ देर क्रीज पर टिकने की कोशिश की। उन्होंने 51 गेंदों में 40 रन बनाए। फिर एलेक्स ने भी शानदार बल्लेबाजी की और वह अभी 91 गेंदों में 52 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
12 साल बाद एलेक्स कैरी ने किया कमाल
एलेक्स कैरी ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरे ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने किसी एशेज टेस्ट मैच की दोनों पारियों में फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए हैं। इयान हीली (74 रन और 51 रन) ने साल 1995 में और उसके बाद ब्रैड हैडिन (94 और 53) ने साल 2013 मे एशेज के टेस्ट मैच की दोनों पारियों में विकेटकीपर के तौर पर फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए थे। अब 12 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के किसी विकेटकीपर ने एशेज टेस्ट मैच की दोनों पारियों में फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया है और ऐसा कैरी ने करके दिखाया है।
यह भी पढ़ें:
यशस्वी जायसवाल ने दिया अपना हेल्थ अपडेट, मैदान में वापसी को लेकर भरी हुंकार
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान, भारत के पास केवल इतने ही मुकाबले
Latest Cricket News