A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026: KKR के लिए अगला मैच नहीं खेल पाएगा स्टार खिलाड़ी, ICC का ये नियम बना रोड़ा

IPL 2026: KKR के लिए अगला मैच नहीं खेल पाएगा स्टार खिलाड़ी, ICC का ये नियम बना रोड़ा

IPL 2026 में 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में केकेआर का विकेटकीपर बल्लेबाज कैच लेने के दौरान चोटिल हो गया।

Varun Chakrvarthy & Angkrish Raghuvanshi- India TV Hindi
Image Source : PTI वरुण चक्रवर्ती & अंगकृश रघुवंशी

Angkrish Raghuvanshi Injury: IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने जबरदस्त वापसी की है। इस सीजन टीम ने अपने पिछले 7 मैचों में 6 में जीत दर्ज की है और वह अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। टीम का अगला मैच अब 24 मई को दिल्ली कैपिटल्स से होगा, इस मैच से पहले ही केकेआर को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृश रघुवंशी अब अगला मैच नहीं खेल पाएंगे। उनको पिछले मैच में कैच लेने के दौरान चोट लगी थी।

कैच लेने के दौरान अंगकृष रघुवंशी को लगी थी चोट

कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में अंगकृष रघुवंशी की जगह कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर तेजस्वी दहिया को टीम में शामिल किया। दरअसल मुंबई इंडियंस की पारी के 11वें ओवर में तिलक वर्मा का कैच लेने की कोशिश में अंगकृष वरुण चक्रवर्ती से टकरा गए थे। दोनों प्लेयर्स के आपस में टकराने के बाद वो कैच छूट गया और इसकी वजह से अंगकृष के गर्दन में चोट लगी। 14वें ओवर में अंगकृष मैदान से बाहर चले गए। उनकी जगह तेजस्वी दहिया ने विकेटकीपिंग की। बाद में दहिया को उनका जगह कन्कशन सब्स्टीट्यूट बना लिया गया। बल्लेबाजी में उन्होंने 12 गेंदों में 11 रनों की पारी खेली।

7 दिनों के लिए मैदान से बाहर रहेंगे रघुवंशी 

अंगकृष रघुवंशी अगले मैच में खेलने के लिए फिट हैं या नहीं इसको लेकर अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता। अगर वह अगले मैच से पहले फिट भी हो जाते हैं तो भी केकेआर के लिए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे। दरअसल आईसीसी ने पिछले साल कन्कशन सब्स्टीट्यूट को लेकर एक नियम बनाया था। इसके अनुसार अगर कोई खिलाड़ी कन्कशन सब्स्टीट्यूट होकर बाहर जाता है तो वह 7 दिनों तक कोई मुकाबला नहीं खेल पाएगा। लुंगी एंगिडी भी इसकी वजह से इस सीजन कुछ मैचों से बाहर रहे थे।

अंगकृष रघुवंशी ने इस सीजन केकेआर के लिए किया है शानदार प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में अंगकृष रघुवंशी केकेआर के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस सीजन अब तक 12 पारियों में 42 से अधिक की औसत और 146 की स्ट्राइक रेट से 422 रन बनाए हैं। नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए उन्होंने कई मैचों में केकेआर के लिए अहम पारियां खेली है। उनकी सबसे बड़ी पारी 82 रनों की है और वह इस सीजन 5 अर्धशतक लगा चुके हैं। ऐसे में आखिरी लीग मैच से उनका बाहर होना केकेआर के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

यह भी पढ़ें

ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल दौड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड किसके नाम? टॉप-5 में 2 भारतीय का नाम

मुंबई इंडियंस के साथ IPL 2026 में ये क्या हुआ? बल्लेबाजों की मेहनत पर गेंदबाजों ने फेरा पानी

Latest Cricket News