1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साउथ अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, ग्रोइन इंजरी के चलते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट से बाहर हुए एनरिक नॉर्टजे

साउथ अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, ग्रोइन इंजरी के चलते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट से बाहर हुए एनरिक नॉर्टजे

साउथ अफ्रीका की टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और निर्णायक टेस्ट मुकाबले से पहले एक बड़ा झटका लगा है, जिसमें ग्रोइन इंजरी के चलते एनरिक नॉर्टजे बाहर हो गए हैं।

Anrich Nortje- India TV Hindi
Image Source : AP एनरिक नॉर्टजे

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को लेकर पूरे वर्ल्ड क्रिकेट की नजरें टिकी हुई हैं, जिसमें अभी यह सीरीज 2 मैचों के बाद 1-1 की बराबरी है। इस टेस्ट सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 27 अक्टूबर से केपटाउन के स्टेडियम में खेला जाएगा और इससे पहले मेजबान अफ्रीकी टीम को एक बड़ा झटका उनके स्टार तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे के रूप में लगा है, जो ग्रोइन इंजरी की वजह से आखिरी मुकाबले से बाहर हो गए हैं। नॉर्टजे को दूसरे टेस्ट मैच के दौरान चौथे दिन के खेल में दिक्कत सामने आई थी, जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे और फिर आगे मुकाबले में हिस्सा नहीं लिया था।

लंबे समय के बाद हुई थी नॉर्टजे की वापसी

एनरिक नॉर्टजे को लेकर बात की जाए तो टेस्ट क्रिकेट में उनकी साउथ अफ्रीकी टीम में वापसी साढ़े तीन साल से भी ज्यादा समय के बाद हुई थी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में नॉर्टजे ने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 40 ओवर्स की गेंदबाजी की और कुल 4 विकेट हासिल किए थे। ऐसे में यह उम्मीद थी की नॉर्टजे को दूसरे टेस्ट में आराम दिया जाएगा लेकिन कप्तान बावुमा को उनको खिलाने का फैसला भारी पड़ गया। अभी यह साफ नहीं है कि उन्हें ठीक होने में कितना समय लगेगा, लेकिन क्रिकइन्फो के अनुसार नॉर्टजे की चोट उतनी गंभीर नहीं है जितना पहले अंदेशा जताया जा रहा था।

आखिरी टेस्ट के लिए इन तीन खिलाड़ियों में किसी एक को मिल सकता है मौका

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन में होने वाले टेस्ट सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले के लिए एनरिक नॉर्टजे के बाहर होने के बाद अफ्रीकी टीम को उनकी जगह पर किस खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में शामिल करना है उसको लेकर माथापच्ची करनी होगी। इसमें उनके पास तीन खिलाड़ियों के विकल्प मौजूद हैं जिसमें गेराल्ड कोएत्जी जिन्होंने लगभग दो साल से कोई टेस्ट नहीं खेला है वह हैं इसके अलावा ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश और डेन पैटरसन का नाम शामिल है, जिसमें तीनों ही खिलाड़ी पहले टेस्ट से ही स्क्वॉड के साथ है। वहीं पिच और हालात को देखते हुए यदि स्पिन गेंदबाज को अफ्रीकी टीम खिलाने का फैसला लेती है तो उसमें उनके पास बाएं हाथ के स्पिन-ऑलराउंडर सेनुरन मुथुसामी का विकल्प मौजूद है।

ये भी पढ़ें

बाबर की कप्तानी बरकरार, पाकिस्तानी टीम में हुआ बड़ा फेरबदल, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए घोषित हुआ स्क्वॉड

तिलक-नीतीश ने ध्वस्त किया 17 साल पुराना रिकॉर्ड, इस मामले में बन गई नंबर-1 भारतीय जोड़ी

Latest Cricket News