1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अर्जुन तेंदुलकर ने पहले गेंदबाजी में लुटाए खूब रन, फिर ओपनिंग करते हुए बना दिए इतने रन

अर्जुन तेंदुलकर ने पहले गेंदबाजी में लुटाए खूब रन, फिर ओपनिंग करते हुए बना दिए इतने रन

अर्जुन तेंदुलकर विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी टीम गोवा के लिए खेल रहे हैं। तेज गेंदबाजी के साथ साथ वे पारी का आगाज भी कर रहे हैं। हालांकि मुंबई की टीम के खिलाफ अर्जुन ने कोई खास काम नहीं किया।

arjun tendulkar- India TV Hindi
Image Source : PTI अर्जुन तेंदुलकर

Arjun Tendulkar: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इस वक्त एक्शन में हैं। वे अपनी टीम गोवा के लिए विजय हजारे टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। खास बात ये है कि बुधवार को वे अपनी ही पुरानी टीम मुंबई के खिलाफ पहली बार मैदान में उतरे। इस दौरान गेंदबाजी करते हुए उन्होंने खूब रन लुटवाए और जब बल्लेबाजी में ओपनिंग के लिए आए तो ज्यादा रन नहीं बना सके। 

अर्जुन तेंदुलकर ने गेंदबाजी में खर्च किए 78 रन

अर्जुन तेंदुलकर अब डोमेस्टिक क्रिकेट गोवा के​ लिए खेलते हैं। पहले वे मुंबई के लिए खेला करते थे, लेकिन वहां उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिल पा रहे थे, इसलिए उन्होंने गोवा जाने का मूड बनाया। बुधवार को वे गोवा के लिए मुंबई के खिलाफ खेलने के लिए उतरे। अर्जुन ने इस मैच में आठ ओवर की गेंदबाजी करते हुए कुल 78 रन दे दिए। इसमें उनके नाम एक विकेट नहीं आया। इस दौरान उनकी इकॉनमी 9.75 की रही, जो वनडे मैच में अच्छी नहीं कही जा सकती। 

ओपनिंग में अर्जुन ने बनाए 24 रन

वैसे तो अर्जुन तेंदुलकर एक तेज गेंदबाज हैं, लेकिन वे गोवा के लिए ओपनिंग करते हैं, क्योंकि कुछ एक मौकों पर उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की है। मुंबई के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए अर्जुन ने 27 बॉल पर 24 रनों की एक छोटी सी पारी खेली, इसमें पांच चौके शामिल रहे। गोवा के खिलाफ मुंबई ने 50 ओवर में 444 रनों का एक बड़ा स्कोर खड़ा किया है। ऐसे में अर्जुन के जल्दी आउट होने से ठीक को झटका भी लगा। 

साल 2026 में एलएसजी के लिए आईपीएल खेलेंगे तेंदुलकर

तेंदुलकर अब तक ​लिस्ट के 20 मैच खेल चुके हैं, इसमें उनके नाम 25 विकेट हैं, वहीं उन्होंने बल्लेबाजी में 122 रन बनाने का काम किया है। अब तक विजय हजारे ट्रॉफी में इस सीजन अर्जुन ने कोई खास काम नहीं किया है। लेकिन इसके बाद भी वे खेल रहे हैं। साल 2026 में होने वाले आईपीएल में वे पहली बार एलएसजी के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। इससे पहले वे मुंबई इंडियंस के मैंबर हुआ करते थे, लेकिन अब मुंबई और एलएसजी के बीच ट्रेड हुआ है। इसके तहत तेंदुलकर एलएसजी चले गए हैं और शार्दुल ठाकुर मुंबई इंडियंस चले गए हैं। देखना होगा कि बाकी बचे हुए विजय हजारे ट्रॉफी में तेंदुलकर अपनी टीम के​ लिए कैसा प्रदर्शन करते हैं। 

यह भी पढ़ें 

ICC Rankings: इस बल्लेबाज ने आईसीसी रैंकिंग में मारी लंबी छलांग, जो रूट की कुर्सी पर मंडराया खतरा

इस बल्लेबाज ने भी ठोक दिया धमाकेदार शतक, क्या अभी भी BCCI करेगा इग्नोर

Latest Cricket News