Arshdeep Singh: अर्शदीप सिंह की गिनती भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में होती है। पिछले कुछ समय में पूरी दुनिया में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है और दमदार बॉलिंग की धमक दिखाई है। वह अभी भारतीय टी20 टीम के साथ ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर थे, जहां बेहतरीन गेंदबाजी की थी और टीम को सीरीज जिताने में अहम रोल प्ले किया था। अब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापस आते ही मर्सिडीज कार खरीदी है।
अर्शदीप सिंह ने मर्सिडीज बेंज जी क्लास कार खरीदी
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने मर्सिडीज बेंज जी क्लास (Mercedes-Benz G-Class) की कार खरीदी है। इसकी कीमत तकरीबन 3 करोड़ रुपए है। यह कार बॉक्सी एसयूवी बॉडी स्टाइल का एक बेहतरीन नमूना है। यह दिखने में ऊंची होती है और शानदार लुक देती है। इसी वजह से लोग इस कार को लेना पसंद करते हैं।
T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय बॉलर हैं अर्शदीप
अर्शदीप सिंह ने भारतीय टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2022 में डेब्यू किया था और इसके बाद से ही वह टीम की अहम कड़ी बने हुए हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2022 और 2024 में बेहतरीन खेल दिखाया था। वह इकलौते ऐसे भारतीय गेंदबाज हैं, जिन्होंने T20I क्रिकेट में 100 से ज्यादा विकेट झटके हैं। उन्होंने भारत के लिए 105 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा वह टीम इंडिया के लिए 17 विकेट भी झटक चुके हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में किया था कमाल
भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब साउथ अफ्रीका को हराकर अपने नाम किया था, तब अर्शदीप भी भारतीय स्क्वाड का हिस्सा था और उन्होंने कातिलाना गेंदबाजी का नमूना पेश किया था और टूर्नामेंट में कुल 17 विकेट अपने नाम किए थे। वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज रहे थे।
यह भी पढ़ें:
शुभमन गिल बड़े मुकाम के बिल्कुल करीब, टेस्ट कप्तान बनते ही चमकी किस्मत
ICC Rankings: भारत बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज से पहले जान लीजिए दोनों टीमों की रैंकिंग, टॉप पर इनका कब्जा
Latest Cricket News