1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अर्शदीप सिंह दो विकेट लेकर रचेंगे इतिहास, तोड़ेंगे आयरिश गेंदबाज का बड़ा रिकॉर्ड

अर्शदीप सिंह दो विकेट लेकर रचेंगे इतिहास, तोड़ेंगे आयरिश गेंदबाज का बड़ा रिकॉर्ड

अर्शदीप सिंह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रचने के बेहद करीब हैं। वह सिर्फ दो विकेट लेते ही एक कैलेंडर ईयर में फुल मेंबर टीमों के बीच सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।

Arshdeep Singh- India TV Hindi
Image Source : PTI अर्शदीप सिंह

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इस समय टी20 क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मैदान पर उनका प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है और अब वह एक ऐसा बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब हैं, जिससे उनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा। अगर वह आने वाले मैचों में सिर्फ दो विकेट और ले लेते हैं, तो वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लेंगे, जो अब तक किसी भारतीय गेंदबाज के नाम नहीं है।

जोशुआ लिटिल का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं अर्शदीप सिंह

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अर्शदीप सिंह दो विकेट लेकर टी20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। एक विकेट लेकर वो आयरिश तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। आपको बता दें कि ये रिकॉर्ड फुल मेंबर टीमों के बीच है। जोशुआ लिटिल ने साल 2022 में कुल 26 टी20I मैच खेलने में कामयाब रहे और इस दौरान वह उन्होंने 39 विकेट चटकाए थे। इस साल अर्शदीप अब तक 29 टी20I मैचों में 38 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं।

दूसरे टी20 में अर्शदीप ने अपने नाम किया था बड़ा रिकॉर्ड

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में दो विकेट झटके थे। इसी के साथ उन्होंने भारत के लिए एक कैलैंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार के चार साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अर्शदीप ने मुकाबले में सबसे पहले न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट का विकेट चटकाया। इसके बाद पारी के आखिरी ओवर में ग्लेन फिलिप्स को आउट कर अपनी दूसरी सफलता हासिल की।

टीम इंडिया की नजर लगातार तीसरी जीत पर

टी20 सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले जीतकर भारतीय टीम इस सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है। अब भारतीय टीम अगला मैच जीतकर इस सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी। वहीं न्यूजीलैंड की टीम इस मैच में वापसी की पूरी कोशिश करेगी। इस मैच से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। ईशान किशन इस मैच से भी बाहर हो गए हैं। अब देखना ये होगा कि इस मैच में टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहता है।

यह भी पढ़ें

साउथ अफ्रीका ने तीसरे टेस्ट के लिए किया प्लेइंग XI का ऐलान, दो साल बाद हुई तेज गेंदबाज की वापसी

IPL 2027 के लिए CSK का बड़ा दांव, सरे को तीन खिताब दिलाने वाले दिग्गज की हुई एंट्री, संभालेंगे नई जिम्मेदारी

Latest Cricket News