A
Hindi News खेल क्रिकेट टीम इंडिया के टी20 विश्व विजेता बनते ही भागे भागे कहां गए अर्शदीप सिंह, वापस आकर किया खुलासा

टीम इंडिया के टी20 विश्व विजेता बनते ही भागे भागे कहां गए अर्शदीप सिंह, वापस आकर किया खुलासा

टीम इंडिया ने जैसे ही न्यूजीलैंड को हराया, उसके बाद अर्शदीप सिंह भागे भागे कहीं और पहुंच गए। हालांकि कुछ ही देर में वे वापस आ गए और टीम के साथ जश्न मनाया।

arshdeep singh- India TV Hindi Image Source : AP अर्शदीप सिंह

टीम इंडिया ने एक और दफा टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया इस साल पूरे टूर्नामेंट में कमाल का खेल दिखाया। केवल एक मैच को छोड़ दिया जाए तो टीम इंडिया जीत के रथ पर सवार रही और लगातार जीत दर्ज करती चली गई। इस बीच टीम इंडिया ने जैसे ही फाइनल मे न्यूजीलैंड को हराया, टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अचानक लापता हो गए। कुछ देर बाद जब वे वापस आए तो उन्होंने खुलासा किया कि वे कहां गए थे। 

मैच के दौरान आमने सामने आ गए थे अर्शदीप सिंह और डेरिल मिचेल

दरअसल जब भारत और न्यूजीलैंड बीच टी20 विश्व कप 2026 का मुकाबला चल रहा था, उसी वक्त एक ऐसा मौका आया, जब अर्शदीप सिंह और न्यूजीलैंड के डे​रिल मिचेल आमने सामने आ गए। इसके बाद डेरिल मिचेल नाराज हो गए। मिचेल ने इसकी शिकायत भी की। कुछ ही देर में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आकर मिचेल से बात की और उन्हें शांत किया। वहीं दूसरी ओर अंपायर ने अर्शदीप सिंह को समझाया। शायद उन्हें बताया गया होगा कि ऐसा नहीं करना है, नहीं तो उन पर जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके बाद मामला शांत हुआ। अगले ही ओवर में अर्शदीप सिंह और मिचेल गले लगे। 

मैच खत्म होती ही अर्शदीप ने डेरिल मिचेल को कहा सॉरी 

इसके बाद जब मैच खत्म हुआ और भारत ने न्यूजीलैंड पर 96 रनों की ऐतिहासिक जीत दर्ज की अर्शदीप सिंह सीधे भागे भागे डेरिल मिचेल के पास गए और उनसे सॉरी बोला। जब वे वापस आ तो उन्होंने कहा कि वह बस मिचेल से माफी मांगने भागे थे। ​अर्शदीप सिंह ने बताया कि जब उन्होंने बॉल फेंकी तो वह रिवर्स-स्विंग हुई और मिचेल को लगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने जानबूझ कर बॉल नहीं फेंकी थी, मैच के बीच में कभी कभार ऐसा हो जाता है। इसके बाद अर्शदीप सिंह ने कहा अभी तो बहुत अच्छा लग रहा है, लेकिन अगले 2-4 दिनों में इमोशन्स कम हो जाएंगे। यह एक बहुत अच्छी टीम है जिसमें बहुत सारे मैच-विनर हैं। बोले कि रिजल्ट सोने पे सुहागा है। एक बॉलर के तौर पर, हमारा रोल है कि अगर हम 250 रन बनाते हैं तो उन्हें 250 से कम पर रोकें और पहले बॉलिंग करते समय, बस उन्हें जितना हो सके कम पर रोकें।

अर्शदीप सिंह को नहीं मिला विकेट

मैच के दौरान अर्शदीप सिंह को कोई सफलता नहीं मिली। उन्होंने चार ओवर में 32 रन खर्च किए। हो सकता है कि सफलता ना मिलने की वजह से अर्शदीप सिंह ने कदम उठा लिया हो। अब देखना होगा कि क्या मैच रेफरी की ओर से उन पर कोई दंडरात्मक कार्रवाई की जाती है या​ फिर यूं ही छोड़ दिया जाता है। 

यह भी पढ़ें 

IND vs NZ: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर रचा इतिहास, फाइनल में न्यूजीलैंड को रौंदा

संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, फिफ्टी लगाकर विराट कोहली की कर ली बराबरी

Latest Cricket News