1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS vs ENG Score: पहले दिन का खेल हुआ खत्म, ऑस्ट्रेलिया अभी भी इंग्लैंड से 49 रन पीछे

AUS vs ENG Score: पहले दिन का खेल हुआ खत्म, ऑस्ट्रेलिया अभी भी इंग्लैंड से 49 रन पीछे

AUS vs ENG Live Score: एशेज 2025 का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पर्थ के मैदान पर खेला जा रहा है, जिसमें टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 172 रन बनाकर सिमटी।

ऑस्ट्रेलिया बनाम...- India TV Hindi
Image Source : AP ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, पर्थ टेस्ट मैच

AUS vs ENG Ashes 2025 Perth Test Day 1: पर्थ के मैदान पर एशेज 2025-26 का पहला मुकाबला इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। इसमें इंग्लैंड की पहली पारी 172 रन बनाकर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क का कमाल देखने को मिला, जिसमें उन्होंने 12.5 ओवर्स में सिर्फ 58 रन देने के साथ 7 विकेट हासिल किए। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की तरफ से भी बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन जारी रहा। बेन स्टोक्स ने पांच विकेट हासिल किए। ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक 9 विकेट के नुकसान पर 123 रन बना लिए हैं और वह इंग्लैंड से 49 रन पीछे है। अब पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है।

यहां पर देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग

ऑस्ट्रेलिया - उस्मान ख्वाजा, जेक वेदराल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, ब्रेंडन डॉगेट, स्कॉट बोलैंड।

इंग्लैंड - बेन डकेट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड।

Latest Cricket News