1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Asia Cup 2022 Qualifiers, KUW vs HKG Highlights: हॉन्ग कॉन्ग ने कुवैत को 8 विकेट से हराया, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची

Asia Cup 2022 Qualifiers, KUW vs HKG Highlights: हॉन्ग कॉन्ग ने कुवैत को 8 विकेट से हराया, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची

Asia Cup 2022 Qualifiers KUW vs HKG Highlights: हॉन्ग कॉन्ग ने एशिया कप 2022 के क्वालीफायर में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए पॉइंट्स टेबल में टॉप पोजीशन पर कब्जा कर लिया है।

हॉन्ग कॉन्ग पॉइंट्स...- India TV Hindi
Image Source : TWITTER हॉन्ग कॉन्ग पॉइंट्स टेबल में टॉप पोजीशन पर पहुंच गई है

Asia Cup 2022 Qualifiers, KUW vs HKG Highlights: एशिया कप 2022 का क्वालीफायर राउंड ओमान में खेला जा रहा है। कुवैत, हॉन्ग कॉन्ग, सिंगापुर और यूएई इसमें हिस्सा ले रही हैं। आज चौथे मुकाबले में आमने-सामने थीं कुवैत और हॉन्ग कॉन्ग की टीमें। इस मैच में हॉन्ग कॉन्ग ने 8 विकेट से कुवैत को हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। दोनों टीमें अपना पहला-पहला मुकाबला जीतकर आई थीं। हॉन्ग कॉन्ग ने पहले मैच में सिंगापुर को 8 रनों से और कुवैत ने यूएई को 1 विकेट से हराया था। पॉइंट्स टेबल में हॉन्ग कॉन्ग अब अपने दोनों मैच जीतकर 4 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है। वहीं इस हार के बाद कुवैत अभी भी तीसरे स्थान पर है और यूएई के बराबर उसके 2-2 अंक हैं। सिंगापुर की टीम दोनों मुकाबले हारकर आखिरी यानी चौथे स्थान पर है।

Latest Cricket News