ASIA CUP 2022: आज क्रिकेट जगत का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच आज होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जब ये दोनों टीमें आखिरी बार आपस में भिड़ीं थी तब नतीजा भारत के पक्ष में नहीं गया था। उस वक्त पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेटों से हरा दिया था। इस मैच में सभी की निगाहें विराट कोहली पर होगी। विराट लंबे समय से फॉर्म में नहीं हैं। यह देखना दिलचस्प होगा की विराट इस एशिया कप में कैसा प्रदर्शन करते हैं। फैंस को उम्मीद है कि विराट पाकिस्तान के खिलाफ फॉर्म में वापसी करेंगे।
एशिया कप में शानदार रहा है विराट का प्रदर्शन
शायद ही ऐसा कोई टूर्नामेंट रहा होगा जिसमें विराट का बल्ला न चला हो। पाकिस्तानी टीम भी यह भली-भांति जानती है की विराट बड़े मैच के खिलाड़ी हैं। विराट किसी भी वक्त फॉर्म में वापस आ सकते हैं। एशिया कप में विराट के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने हमेशा से शानदार प्रदर्शन किया है। एशिया कप में ही विराट ने अपना उच्चतम एकदिवसीय स्कोर बनाया था। उन्होंने एशिया कप 2012 के 5वें मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 183 रन बनाए थे। आइए नजर डालते हैं एशिया कप में विराट कोहली का कैसा रहा है सफर।
2010: जब एशिया कप में युवा विराट ने भारत के लिए खेला
साल 2008 में अंडर 19 विश्व कप जीतने के 2 साल बाद विराट कोहली ने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी और खींचा और एशिया कप 2010 में टीम इंडिया का हिस्सा बन गए। 2010 में युवा कोहली के लिए एशिया कप कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने 4 इनिंग में 16.7 की औसर से 67 रन बनाए। विराट उस वक्त एक युवा खिलाड़ी थे और उनके पास अनुभव की कमी थी। वहीं टीम इंडिया ने उस साल एशिया कप जीता था।
Image Source : INDIA TVVIRAT KOHLI
2012: जब दुनिया ने देखा विराट का जलवा
साल 2012 विराट के लिए सबसे बेहतरीन सालों में से एक है। इससे ठीक एक साल पहले वह उस भारतीय टीम का हिस्सा थे जिसने 2011 विश्व कप अपने नाम किया था। वहीं 2012 एशिया कप से पहले विराट सभी चयनकर्ताओं की पहली पसंद बन चुके थे। जब उन्होंने उसी साल भारत के लिए होबार्ट में श्रीलंका के खिलाफ एक महत्वपूर्ण वनडे मैच जिताया था। एशिया कप 2012 में विराट ने 3 मैचों में 119 की औसत से 357 रन बनाए थे। हालांकि, भारत उस साल एशिया कप नहीं जीत सकी थी। मगर विराट ने यह साबित कर दिया था की वह दर्जे के खिलाड़ी हैं।
Image Source : INDIA TVVIRAT KOHLI
2014: जड़ा था शानदार शतक
साल 2014 में विराट ने टीम इंडिया में नंबर 3 पर अपनी जगह पूरी तरह से पक्की कर ली थी। विराट के लिए यह साल कुछ खास नहीं रहा था। भारतीय बैटिंग यूनिट लगभग विराट पर ही निर्भर थी। इस एशिया कप में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था। इस साल टीम इंडिया फाइनल तक नहीं पहुंच सकी थी। क्योंकि इस एशिया कप में विराट ने 3 पारियों में 63 की औसत से 189 रन बनाए थे।
Image Source : INDIA TVVIRAT KOHLI
2016: जब पहली बार टी20 फॉर्मेट में खेला गया था एशिया कप
साल 2016 में पहली बार टी20 फॉर्मेट में एशिया कप का आयोजन किया गया था। इस एशिया कप में भी विराट विरोधी टीम पर जमकर बरसे थे। विराट ने इस टूर्नामेंट में 76.5 की औसत से 4 मैचों में 153 रन बनाए थे।
Image Source : INDIA TVVIRAT KOHLI
आज होगा महामुकाबला
आज भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होंगी। शाम 7:30 बजे से यह मैच खेला जाएगा। मैच को लेकर सभी क्रिकेट फैंस उत्साहित हैं। टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर एशिया कप की शुरुआत करना चाहेगी। बता दें कि विराट इस मैच में लंबे ब्रेक के बाद मैदान पर नजर आएंगे।
Latest Cricket News