A
Hindi News खेल क्रिकेट अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले ही मैच में कर दिया कमाल, खत्म किया 11 साल का सूखा

अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले ही मैच में कर दिया कमाल, खत्म किया 11 साल का सूखा

एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा ने 13 गेंदों में 31 रनों की तूफानी पारी खेली। इस पारी के साथ ही उन्होंने 11 साल पुराने सूखे को खत्म किया है।

Abhishek Sharma- India TV Hindi Image Source : PTI अभिषेक शर्मा

एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 13 गेंदों में 31 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाए। इस पारी के साथ ही अभिषेक ने 11 साल के पुराने सूखे को खत्म किया है। इसके साथ ही उनका नाम शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे और गौतम गंभीर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो गया है।

ऐसा करने वाले चौथे ओपनर बने अभिषेक शर्मा

दरअसल 2014 के बाद अभिषेक शर्मा पहले ऐसे खिलाड़ी बने हैं जिन्होंने बतौर ओपनर T20I में पाकिस्तान के खिलाफ 30+ रनों की पारी खेली हो। इससे पहले शिखर धवन ने टी-20 वर्ल्ड कप 2014 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 28 गेंदों में 30 रन बनाए थे। उससे पहले रहाणे ने 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 42 रन बनाए थे। वहीं गौतम गंभीर ने दो बार (2007 और 2012) में पाकिस्तान के खिलाफ ओपनर के तौर पर 30+ रन बनाए थे।

पाकिस्तान के खिलाफ T20I में 30+ रन बनाने वाले भारतीय ओपनर

प्लेयर  साल
गौतम गंभीर 2007, 2012
अजिंक्य रहाणे 2012
शिखर धवन 2014
अभिषेक शर्मा 2025

एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने दिखाया है जबरदस्त खेल

एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के प्रदर्शन की बात करें तो वहां उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अब तक दो मैच खेल चुकी है और दोनों ही में उन्होंने जीत दर्ज की है। पहले मैच में उन्होंने यूएई को 9 विकेट से हराया था, वहीं दूसरे मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से पीटा। वहीं पाकिस्तान ने भी अब तक दो मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें ओमान के खिलाफ मैच में जीत मिली थी, वहीं भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। अब यहां से पाकिस्तान को सुपर-4 में पहुंचने के लिए यूएई के खिलाफ मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

ओमान से होगा भारत का अगला मैच

टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 के दोनों मैचों में एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की है। भारतीय टीम सुपर 4 में पहुंच चुकी है और ऐसा लग रहा है कि सूर्यकुमार यादव की टीम आसानी से फाइनल में भी जगह बना लेगी। भारत का अगला मैच अब ओमान से 19 सितंबर को होगा। ये मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें

हाथ नहीं मिलाने से बौखलाया पूरा पाकिस्तान, अब ICC अधिकारियों पर साधा निशाना

एशिया कप के बीच ICC का बड़ा ऐलान, मोहम्मद सिराज को खास अवॉर्ड से नवाजा

Latest Cricket News